Trade Spotlight:HSCL,JK Lakshmi Cement और Raymond ने कराई जोरदार कमाई, जानें अब इनमें क्या करें

30 मार्च के कारोबार में Himadri Speciality Chemical में 3.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी और ये 73.20 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था.

अपडेटेड Mar 31, 2022 पर 10:20 AM
JK Lakshmi Cement निवेश के नजरिए से अच्छा नजर आ रहा है। वर्तमान लेवल पर भी इसमें खरीदारी की जा सकती है.

30 मार्च को बाजार में तेजी देखने को मिली और ये अपने डेढ़ महीने के हाई पर जाता दिखा। कल के कारोबार में बाजार को बैंकिंग फाइनेंशियल, ऑटो और टेक्नोलॉजी स्टॉक्स से सबसे ज्यादा सहारा मिला। कल सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 58,684 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 170 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 17500 के स्तर पर बंद हुआ था। ये 10 फरवरी के बाद का इस साल का हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। कल के कारोबार में लगातार तीसरे दिन बाजार में तेजी देखने को मिली थी।

कल के कारोबार में दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में भी तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.85 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.97 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी।

30 मार्च के कारोबार में Himadri Speciality Chemical में 3.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी और ये 73.20 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह Raymond में 11 फीसदी से थोड़ी ज्यादा तेजी देखने को मिली थी और ये 838 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह Adani Enterprises 4 फीसदी की बढ़त के साथ 1,995 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Centrum Capital 20 फीसदी की तेजी लेकर 26.85 रुपए पर बंद हुआ था। जबकि JK Lakshmi Cement 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 471 रुपए पर बंद हुआ था।


आइए जानते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है Anand Rathi के जिगर एस पटेल की सलाह

Himadri Speciality Chemical: य़ह स्टॉक पिछले कुछ सालों से 40 -70 रुपये के बीच कंसोलिडेट हो रहा था। हाल ही में इसमें वीकली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ साफ ब्रेकआउट देखने को मिला जो इसमें और तेजी आने का संकेत है। ऐसे में वर्तमान लेवल से इस स्ट़ॉक में छोटी-छोटी मात्रा में खरीदारी की सलाह है। इसके लिए 50 रुपये पर स्टॉपलॉस रखें और टार्गेट 110 रुपये रहेगा।

Raymond: हालांकि करेंट लेवल पर यह स्टॉक अच्छा दिख रहा है लेकिन यह स्टॉक अपने पिछले हिस्टोरिकल टॉप के करीब कारोबार कर रहा है। इसलिए नई खरीद के लिए इंतजार करने की सलाह होगी। वर्तमान में यह शेयर 837.7 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। ऊपर की तरफ इसके लिए 860-870 रुपये पर सपोर्ट है। फिलहाल इस स्टॉक में वेट एंड वॉच की सलाह होगी।

Adani Enterprises- निवेश के नजरिए से देखें तो इस स्टॉक में वर्तमान लेवल पर खरीदारी की जा सकती है। 2,285 रुपये के लक्ष्य के लिए 1,850 पर स्टॉपलॉस जरुर लगाएं।

Hot Stocks:निफ्टी में जल्द ही 17800 का स्तर मुमकिन, 2-3 हफ्तों में ही जोरदार कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

Centrum Capital- यह स्टॉक अभी और तेजी के लिए तैयार नजर आ रहा है। वर्तमान लेवल से इस स्टॉक को थोड़ी -थोड़ी मात्रा में पोर्टफोलियो में जोड़ने की सलाह होगी। इसके लिए स्टॉपलॉस होगा 21 रुपये का और टार्गेट होगा 36 रुपये का।

JK Lakshmi Cement: निवेश के नजरिए से यह स्टॉक भी अच्छा नजर आ रहा है। वर्तमान लेवल पर भी इसमें खरीदारी की जा सकती है और 450 रुपये तक की गिरावट में इसे धीरे-धीरे छोटी मात्रा में पोर्टफोलियों में जोड़ते रहें। इसके लिए 600 रुपये का लक्ष्य होगा जबकि 400 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।