Credit Cards

Trade Spotlight : शुक्रवार को इन शेयरों ने मचाया धमाल, जानिए क्या ये अब भी कर सकते हैं कमाल

EPL के शेयर 7.7 फीसदी की बढ़त के साथ 182.40 रुपए पर बंद हुए थे। जबकि ITI के शेयर 11.25 फीसदी की तेजी के साथ 120.6 रुपए के स्तर पर बंद हुए थे

अपडेटेड Jul 18, 2022 पर 11:08 AM
Story continues below Advertisement
शुक्रवार को Aster DM Healthcare के शेयरों में जोरदार ऐक्शन देखने को मिला था। ये शेयर 7.3 फीसदी की तेजी लेकर 213.45 रुपए पर बंद हुआ था

15 जुलाई को बाजार में बुल्स अच्छी वापसी करते दिखे और निफ्टी एक बार फिर से 16000 के पार जाता दिखा। इसके पहले लगातार चार कारोबारी सत्रों में बाजार में कमजोरी देखने को मिली थी। लेकिन शुक्रवार 15 जुलाई को आखिरी कारोबारी दिन बाजार में अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी और एचडीएफसी ग्रुप के शेयरों में अच्छी तेजी आई जिससे बाजार में बढ़त देखने को मिली। शुक्रवार को सेंसेक्स 345 अंक बढ़कर 53761 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 100 अंको से ज्यादा की बढ़त के साथ 16049 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक हैमर पैटर्न बनाया था। इसके सामान्यतौर पर ट्रेंड रिवर्सल पैटर्न के तौर पर जाना जाता है।

पिछले कारोबारी दिन दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों में भी खरीदारी दिखी थी। निफ्टी मिडकैप 0.77 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। लेकिन मार्केट ब्रेड्थ बहुत मजबूत नहीं थी। शुक्रवार को एनएसई पर करीब 1,031 शेयरों में तेजी आई थी। जबकि 892 शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी।

शुक्रवार को Aster DM Healthcare के शेयरों में जोरदार ऐक्शन देखने को मिला था। ये शेयर 7.3 फीसदी की तेजी लेकर 213.45 रुपए पर बंद हुआ था। इसने डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ एक लार्ज बुलिश कैंडल बनाया था। पिछले कारोबारी दिन इस स्टॉक में लगातार 6वें दिन तेजी देखने को मिली थी।


इसी तरह EPL के शेयर भी 7.7 फीसदी की बढ़त के साथ 182.40 रुपए पर बंद हुए थे। जबकि ITI के शेयर 11.25 फीसदी की तेजी के साथ 120.6 रुपए के स्तर पर बंद हुए थे।

आइए जानते हैं अब इन शेयरों पर क्या है Axis Securities के राजेश पालवीय की सलाह

Aster DM Healthcare

वीकली टाइम फ्रेम पर ये स्टॉक वन ईयर डाउन स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से बाहर निकलता दिखा है। ये इस स्टॉक में फिर से तेजी आने का संकेत है। ये स्टॉक अपने 20, 50, 100 और 200 days SMA के ऊपर स्थित है। जो बुलिश सेंटीमेंट की पुष्टि कर रहा है। जिनके पास ये स्टॉक है वे इसमें बनें रहें। नई खरीदारी भी की जा सकती है। स्टॉक में 235-255 रुपए का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इस खरीदारी के लिए 203-190 रुपए का स्टॉप लॉस जरूर लगाएं।

EPL

डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी ने 175 रुपए के स्तर पर अपना 7 महीनें का ट्राइएंग्यूलर पैटर्न तोड़ दिया है। ये ब्रेक आउट भारी वाल्यूम के साथ आया है जो इस पैटर्न की पुष्टि करता है। इस स्टॉक का डेली, वीकली और मंथली स्ट्रेंथ इंडीकेटर RSI भी मजबूत दिख रहा है। इसके अलावा स्टॉक अपने 20, 50 और 100 days SMA के ऊपर स्थित है। ये भी बुलिश सेंटीमेंट की पुष्टि कर रहा है।

जिनके पास ये स्टॉक है वे इसमें बनें रहें। नई खरीदारी भी की जा सकती है। स्टॉक में 200-215 रुपए का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इस खरीदारी के लिए 170-160 रुपए का स्टॉप लॉस जरूर लगाएं।

ITI

डेली चार्ट पर इस स्टॉक ने 115 रुपए के स्तर पर भारी वॉल्यूम के साथ एक राउंडिंग बॉटम फॉर्मेशन ब्रेक आउट की पुष्टि की है। इस शेयर ने अपना 200-डे SMA फिर से हासिल करने को बाद अच्छी तेजी दिखाई है। इस स्टॉक का डेली, वीकली और मंथली स्ट्रेंथ इंडीकेटर RSI भी मजबूत दिख रहा है।

जिनके पास ये स्टॉक है वे इसमें बनें रहें। नई खरीदारी भी की जा सकती है। स्टॉक में 135-150 रुपए का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इस खरीदारी के लिए 106-102 रुपए का स्टॉप लॉस जरूर लगाएं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।