4 जुलाई के कारोबारी सत्र में आखिरी घंटे में आई खरीदारी के चलते बाजार 0.50 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ। हफ्ते का पहला दिन बाजार के लिए अच्छा रहा। बाजार को कल एफएमसीजी, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों से सहारा मिला। कल के कारोबार में Sensex 300 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 53235 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 80 अंकों की तेजी के साथ 15835 पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया था। इसके पहले सत्र में इसने एक हैमर जैसा पैटर्न बनाया था। इसको आमतौर पर ट्रेंड रिवर्सल पैटर्न माना जाता है।
