कल के कारोबार में बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली। पॉजिटिव ग्लोबल संकेत और एफआईआई की खरीदारी ने बाजार में हरियाली ला दी। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जुलाई के अच्छे ऑटो सेल्स आंकड़े और जुलाई महीने के अच्छे जीएसटी कलेक्शन ने बाजार में जोश भर दिया। कल के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी 3 महीनें के नए हाई पर बंद हुए। Sensex कल करीब 550 अंकों की बढ़त के साथ 58115 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 182 अंकों की बढ़त के साथ 17340 के स्तर पर बंद हुआ था।
कल के कारोबार में दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी आई थी। और मार्केट ब्रेथ भी पॉजिटिव थी। Nifty Midcap 100 इंडेक्स कल 1.7 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, Smallcap 100 index 1.7 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल NSE पर हर 1 गिरने वाले शेयर पर 3 बढ़ने वाले शेयर देखने को मिले थे। निफ्टी ऑटो 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ मार्केट लीडर रहा था। इसके बाद बैंक और मेटल शेयरों में भी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई थी।
रेन इंडस्ट्रीज (Rain Industries),महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) और मेट्रो ब्रैंड्स (Metro Brands) के शेयर कल जोरदार तेजी में नजर आए थे। रेन इंडस्ट्रीज कल 8.6 फीसदी की बढ़त के साथ 191.35 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा 6.3 फीसदी की तेजी लेकर 1,237.75 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, मेट्रो ब्रैंड्स कल 15.2 फीसदी की बढ़त के साथ 737.2 रुपए का रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई हासिल करता दिखा था।
आइए GEPL Capital के विज्ञान सावंत से जानते हैं कि अब इन शेयरों में क्या करें
इस स्टॉक में अभी भी मजबूत मोमेंटम के संकेत कायम हैं। इस स्टॉक में ट्रेडरों और इंवेस्टरों को वर्तमान लेवल पर भी खरीदारी की सलाह होगी। इसके लिए पहला लक्ष्य 230 रुपए फिर उसके बाद 250 रुपए होगा। इसके लिए क्लोजिंग बेसिस पर 175 रुपए का स्टॉप-लॉस जरूर लगाएं।
जिनके पास ये स्टॉक है वे बनें रहें। स्टॉक में 1400 रुपए का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। क्लोजिंग बेसिस पर 1,150 रुपए का स्टॉप-लॉस लगाएं।
इस स्टॉक में अभी भी तेजी के संकेत कायम हैं। इस स्टॉक में ट्रेडरों और इंवेस्टरों को वर्तमान लेवल पर भी खरीदारी की सलाह होगी। इसके लिए लक्ष्य 845 रुपए होगा। इसके लिए क्लोजिंग बेसिस पर 680 रुपए का स्टॉप-लॉस जरूर लगाएं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)