जून महीने में अमेरिकी महंगाई आंकड़ों के 9.1 फीसदी का स्तर हिट करने के बाद ग्लोबल मार्केट का सेटिमेंट खराब होता नजर आया और 14 जुलाई को भारतीय बाजार भी गिरावट का शिकार हुए। कल के कारोबार में सेसेंक्स -निफ्टी में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 100 अंक गिरकर 53,416 और निफ्टी करीब 28 अंक गिरकर 15,939 के स्तर पर बंद हुआ।
कल के कारोबार में निफ्टी 15950 पर स्थित अपने 20-DMA के नीचे बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट मे भी कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.09 फीसदी गिरकर बंद हुआ। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 1.14 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। मार्केट ब्रेड्थ भी कमजोर रही थी। एनएसई पर हमें हर एक बढ़ने वाले शेयर पर 2 गिरने वाले शेयर मिले थे।
कल के कारोबार में SMS Pharmaceuticals का शेयर 8.7 फीसदी की बढ़त के साथ 87.55 के स्तर पर बंद हुआ था। जो 17 मई के बाद का इसका हाइएस्ट लेवल था। कल इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा के वॉल्यूम के साथ एक बुलिश कैंडल बनाया था। इसी तरह Mahindra CIE Automotive के शेयर भी कल 2.81 फीसदी की बढ़त के साथ 239.4 के स्तर पर बंद हुआ। यह स्टॉक भी कल डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाते नजर आया था साथ ही इसमें भारी वॉल्यूम भी देखने को मिला।
Bharat Forge के शेयरों में भी कल जोरदार एक्शन था। यह शेयर कल 3.3 फीसदी की बढ़त के साथ 659.30 के स्तर पर बंद हुआ था। इस स्टॉक में कल भारी वॉल्यूम के साथ खरीदारी आई थी। डेली चार्ट पर इसने एक बुलिश कैंडल बनाने के साथ ही एक मॉर्निंग स्टार जैसा भी पैटर्न बनाया था।
आइए कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान से जानते हैं अब इन शेयरों में क्या होनी चाहिए रणनीति
Bharat Forge- अब इस स्टॉक में नई रैली तभी देखने को मिलेगी जब यह 675 रुपये के ऊपर कोई ब्रेकआउट देगा। एकबार यह लेवल पार कर लेने के बाद फिर इसमें 690-700 रुपये का लेवल भी देखने को मिल सकता है। वहीं अगर यह नीचे फिसलता है तो इसमें बिकवाली आती दिख सकती है। 630 के नीचे जाने पर इस स्टॉक में 615-605 का स्तर भी देखने को मिल सकता है।
SMS Pharmaceuticals-स्टॉक के पैटर्न से संकेत मिलता है कि अगर यह 84 रुपये के ऊपर बने रहने में कामयाब रहता है तो इसमें 95-100 रुपये के स्तर मुमकिन है।
Mahindra CIE Automotive- इस स्टॉक का मीडियम टर्म ट्रेंड अभी भी मजबूत बना हुआ है । इस स्टॉक में करेंट लेवल से नई तेजी की संभावना दिख रही है। जब तक यह स्टॉक 228 रुपये या 20 Day SMA के नीचे बना हुआ है तब तक पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए उम्मीद नजर आ रही है। उनको इस स्टॉक में 260-270 रुपये के लक्ष्य के लिए बने रहना चाहिए। इसके अलावा वर्तमान स्तर पर और कोई गिरावट मिलने पर भी इस स्टॉक में खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 228 रुपये का स्टॉपलॉस लगाए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)