आज यानी बुधवार के कारोबार में Bharti Airtel के शेयरों में इंट्राडे में 2.18 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली और बीएसई पर यह 726.15 रुपये के डे हाई पर जाता नजर आया। बता दें कि ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस इस स्टॉक को लेकर काफी बुलिश है और इसके पॉजिटिव कमेंट्री के बाद आज यह शेयर तेजी में आता दिखा है।
यूबीएस ने भारती एयरटेल की रेटिंग को neutral से बदलकर Buy कर दिया है और इसके टार्गेट को 760 रुपये से बढ़ाकर 855 रुपये कर दिया है। इसका मतलब यह है कि ब्रोकरेज हाउस को यह से इस स्टॉक में 17.8 फीसदी के अपसाइ़ड की उम्मीद नजर आ रही है।
गौरतलब है कि एनएसई पर आज यह शेयर 10.25 अंक यानी 1.44 फीसदी की बढ़त के साथ 721.80 रुपये पर बंद हुआ है। यूबीएस का कहना है कि यह स्टॉक वित्त वर्ष 2024 के अनुमानित EV/EBITDA रेश्यो के 6 गुने पर ट्रेड कर रहा है जबकि इमरर्जिंग मार्केट में यह स्टॉक 7 गुने के औसत पर कारोबार कर रहा है।
यूबीएस का यह भी कहना है कि अपनी समकक्ष कंपनियों की तुलना में इसका वैल्यूएशन सस्ता है और यह तुलनात्मक रुप से ज्यादा ग्रोथ कर रही है। यूबीएस ने भारती एयरटेल की प्रतिद्वंदी वोडाफोन आइडिया की रेटिंग न्यूट्रल बनाए रखी है। जो आज बीएसई पर 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 10.77 रुपये प्रति शेयर पर जाता नजर आया।
गौतरलब है कि भारती एयरटेल के स्टॉक ने 2022 में अब तक 5.03 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि इसी अवधि में सेंसेक्स ने 1.15 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 1 साल में भारती एयरटेल ने 24.54 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि इसी अवधि में सेंसेक्स में 12.27 फीसदी का रिटर्न दिया है।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भारती एयरटेल ने अपने नतीजे पेश किए थे जो उम्मीद से कमजोर रहे थे। दिसंबर तिमाही में Bharti Airtel का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 27% गिरकर 829.6 करोड़ रुपए रहा। यह एनालिस्ट्स के अनुमान से बहुत कम है। एनालिस्ट्स को उम्मीद थी कि कंपनी को 1581.3 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट होगा।
टेलीकॉम कंपनी की कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 5.4% बढ़कर 29,866 करोड़ रुपए रहा। यह एनालिस्ट्स के अनुमान के मुताबिक रहा है। एनालिस्ट्स को उम्मीद थी कि कंपनी को दिसंबर तिमाही में 29,801 करोड़ रुपए का रेवेन्यू रह सकता है। कंपनी के ऑपरेटिंग ग्रोथ में अच्छी तेजी की वजह रही दिसंबर तिमाही में कीमतों में इजाफा करना। कंपनी का औसत रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) तिमाही-दर-तिमाही में 6.5% बढ़कर 163 रुपए प्रति यूजर हो गया है।