राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल Star Health हाल ही में बाजार में लिस्ट हुआ है। इस स्टॉक की बाजार में कमजोर लिस्टिंग देखने को मिली थी। यह शेयर बीएसई पर 848.80 रुपये और एनएसई पर 845 रुपये पर लिस्ट हुआ था जबकि इश्यबू प्राइस 900 रुपये प्रति शेयर था।
अपनी लिस्टिंग के बाद से ही यह शेयर अपने आईपीओ प्राइस बैंड 870-900 के आसपास चक्कर लगाता रहा है । बाजार जानकारों का कहना है कि इस इंश्योरेंस कंपनी का फोकस रिटेल बिजनेस (B2C) पर है और यह भारतीय बाजार की एक जानी -मानी ब्रांड है। कोरोना महामारी केचलते क्लेम की संख्या में आई बाढ के कारण कंपनी दबाव में थी लेकिन अनलॉक शुरु होने के साथ ही कंपनी के अगले 1-2 साल में फिर से पटरी पर आने की उम्मीद है।
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस अवधि में यह शेयर 1500 रुपये का लेवल भी छु सकता है। Prpofitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर का कहना है कि स्टार हेल्थ भारतीय बाजार की जानी-मानी ब्रॉड है। क्लेम सेटलमेंट का इसका रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। कंपनी B2C यानी रिटेल सेगमेंट पर फोकस करती है। जिसमें कोविड -19 के बाद की स्थिति में रिकवरी की व्यापक संभावनाए है।
कोविड-19 से संबंधित क्लेम आई एकाएक बढ़ोतरी के चलते कंपनी के बैलेंसशीट पर दबाव था लेकिन कोविड के मोर्चे पर सुधार और इकोनॉमी के खुलने के साथ ही आनेवाले तिमाहियों में कंपनी के नतीजे शानदार रह सकते है।
Emkay Global Financial के अविनाश सिंह का भी कहना है कि भारतीय रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्रीज के प्रीमियम से होने वाली कमाई में आनेवाले दशक में 20 फीसदी की सालाना दर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
अविनाश गोरक्षकर का कहना है कि जिनके पास यह शेयर है उनको इसमें लंबी अवधि के नजरिए से बने रहना चाहिए। अगले 18-24 महीने में यह शेयर 1500 रुपये तक के लेवल पर जा सकता है। उन्होंने इस शेयर पर वर्तमान लेवल पर और गिरावट पर भी खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि वर्तमान लेवल से हर 4-5 फीसदी की गिरावट पर इस शेयर में एक्यूमलेंट करने की रणनीति अपनानी चाहिए।
GCL Securities के रवि सिंघल की भी राय है कि इस शेयर के 750 रुपये के आसपास आने का इंताजर करें। 750-800 रुपये के आसपास मिलने पर इसमें ल़ॉन्ग टर्म के नजरिए से पैसे लगाए।