Yes bank Share Price: प्राइवेट सेक्टर के Yes bank के शेयरों में लंबे समय के बाद तेजी लौटी है। पिछले एक महीने में बैंक के शेयरों में 20% से ज्यादा की तेजी आ चुकी है। सोमवार 1 जुलाई को सुबह शुरुआती ट्रेडिंग में Yes bank के शेयर 6% ऊपर ट्रेड कर रहे थे। हालांकि बाद में प्रॉफिटबुकिंग की वजह से शेयर नीचे आ गए। कारोबार के अंत में Yes Bank के शेयर 3.34% तेजी के साथ 15.45 रुपए पर बंद हुए। आज इंट्राडे में Yes bank के शेयरों ने 15.80 रुपए का हाइएस्ट लेवल भी टच किया था।
Yes bank के शेयरों में निवेशकों का भरोसा बढ़ने की एक अहम वजह है कि बैंक ने अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल ग्रुप और एडवेंट इंटरनेशनल से 1.1 अरब डॉलर जुटाने का ऐलान किया था।
ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने Yes bank के शेयरों का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 14 पैसा बढ़ाकर 15.7 रुपए कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का ये टारगेट Yes bank के शेयरों ने आज ही टच कर लिया है। इंट्रा डे में बैंक के शेयरों ने 15.80 रुपए का लेवल टच किया लेकिन बाद में नीचे आ गए।
Yes bank अपनी हिस्सेदारी बेचकर फंड जुटा रहा है जिससे शेयरों में मजबूती लौटी है। ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक, फंड जुटाने से Yes bank का CET-1 करीब 3.84% बढ़कर 15.7% पहुंच जाएगा। बैंक अपने बुक वैल्यू के हिसाब से ही फंड जुटा रहा है तो इसके बुक वैल्यू में कमी नहीं आएगी।
Yes Bank के लिए एक राहत की खबर ये भी है कि SBI इस साल अपनी 26% हिस्सेदारी नहीं बेच रहा है। यह Yes bank में सबसे बड़ा हिस्सेदार है। SBI ने कहा कि बाजार में मौजूदा उतारचढ़ाव को देखते हुए इस साल शेयर नहीं बेचने का फैसला किया है ।