Zomato Share Price: फूड डिलीवरी कंपनी Zomato के शेयर अपने पीक से 46% तक नीचे आ चुके हैं। हालांकि आज सुबह गिरावट के बाद Zomato के शेयरों में सुधार हुआ है। कंपनी के शेयर दोपहर 12.43 पर 6.95% ऊपर 97.60 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। ऐसे में Zomato के शेयरों में निवेश करना चाहिए या नहीं इसपर एनालिस्ट्स की अलग-अलग राय है।
ET के मुताबिक, कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का मानना है कि मौजूदा गिरावट निवेश करने का अच्छा मौका है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि पिछले दो कारोबारी सेशन के दौरान कंपनी के शेयर 27% तक गिर चुके हैं। यह ग्लोबल टेक कंपनियों की गिरावट का असर है। कंपनी के फंडामेंटल्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आंकड़ों के मुताबिक, DoorDash जैसी फूड डिलीवरी कंपनियों के शेयर इस साल अब तक 25% तक गिर चुके हैं। Delivery Hero के शेयर अब तक 30.3% गिर चुके हैं जबकि Deliveroo के शेयर इस दौरान 24.1% तक टूट चुके हैं।
कोटक का कहना है कि भारतीय फूड डिलीवरी पूरी तरह दो कंपनियों Zomato और Swiggy पर केंद्रित हैं। Swiggy का फूड डिलीवरी ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) 2021 की पहली छमाही में 98.40 करोड़ डॉलर रहा। वहीं Zomato का फूड डिलीवरी GMV इस दौरान 1.05 अरब डॉलर रहा है
जेपी मॉर्गन भी Zomato के शेयरों को लेकर बुलिश हैं। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि इसके शेयरों में गिरावट की वजह मैक्रो फैक्टर्स हैं। ग्लोबल मार्केट में न्यू एज टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट का असर Zomato के शेयरों पर पड़ा है।