Bank Nifty: सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल देखने को मिला है। 2 मार्च को सेंसेक्स ने 73806.15 के स्तर पर क्लोजिंग दी है। इसके साथ ही Nifty 50 में भी तेजी बनी हुई है। निफ्टी 50 ने 22378.40 के स्तर पर क्लोजिंग दी थी। भारतीय शेयर बाजार फिलहाल अपने ऑल टाइम हाई पर बना हुआ है। शेयर बाजार में बनी हुई तेजी के पीछे बैंकिंग सेक्टर की भी काफी अहम भूमिका मानी जा रही है। शेयर बाजार में लिस्ट ज्यादातर बैंकिंग स्टॉक्स में उछाल देखने को मिला है। कुछ बैंकिंग शेयर तो अपने 52 वीक हाई या ऑल टाइम हाई पर भी देखने जा रहे हैं तो कुछ शेयर ने पिछले कुछ महीनों से काफी तेजी दिखाई दिखाई है। इस बीच बैंक निफ्टी में भी शानदार उछाल आया है।
