Get App

Stocks to Sell: इन 3 PSU स्टॉक्स को ब्रोकरेज ने दी बेचने की सलाह, 12% तक गिर सकता है भाव

Stocks to Sell: ब्रोकरेज फर्म इन्वेस्टेक ने देश की तीनों प्रमुख सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के शेयरों की रेटिंग को घटाया है। इनमें HPCL, BPCL और IOC शामिल हैं। ब्रोकरेज ने कहा कि बाजार इन कंपनियों के लिए एक बहुत बड़े जोखिम को नजरअंदाज कर रहा है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Nov 25, 2025 पर 11:05 AM
Stocks to Sell: इन 3 PSU स्टॉक्स को ब्रोकरेज ने दी बेचने की सलाह, 12% तक गिर सकता है भाव
अक्टूबर 2025 से अब तक HPCL, BPCL और IOC के शेयर 20–25% चढ़ चुके हैं

Stocks to Sell: ब्रोकरेज फर्म इन्वेस्टेक ने देश की तीनों प्रमुख सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के शेयरों की रेटिंग को घटाया है। इनमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) शामिल हैं। ब्रोकरेज ने मंगलवार 25 नवंबर को जारी रिपोर्ट में कहा कि बाजार इन कंपनियों के लिए एक बहुत बड़े जोखिम को नजरअंदाज कर रहा है।

ब्रोकरेज फर्म इन्वेस्टेक ने तीनों कंपनियों की रेटिंग को ‘Hold’ से बदलकर ‘Sell’ कर दिया है। हालांकि इनके टारगेट प्राइस में कोई बदलाव नहीं किया है।

ब्रोकरेज ने HPCL के लिए टारगेट प्राइस 425 रुपये, BPCL के लिए टारगेट प्राइस 330 रुपये, IOC के लिए टारगेट प्राइस 145 रुपये रखा है। इन टारगेट प्राइस के आधार पर स्टॉक्स में HPCL और BPCL में 8% तक गिरावट की आशंका जताई गई है। वहीं IOC में 12% तक की गिरावट का अनुमान जताया गया है।

मार्केट क्यों गलत संकेत पढ़ रहा है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें