Top F&O Calls: शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल मामूली गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ की बात करें तो क्रॉम्प्टन, आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स, नेस्ले इंडिया, आईजीएल, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, जुबिलेंट फूड्स के शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। जबकि इन्फो एज, इंडियन होटल्स, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, पीरामल एंटरप्राइजेज, ओबेरॉय रियल्टी, संवर्धन मदरसन, आयशर मोटर्स, दीपक नाइट्राइट और अपोलो टायर्स के शेयर हरे निशान में नजर आये। निफ्टी में रिलायंस, एचडीएफसी, आयशर मोटर्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और एचयूएल के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच आज rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23500, 23600 और 23700 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23500, 23400 और 23300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50500, 50800 और 51000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50200, 50000 और 49800 के स्तर पर नजर आये।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Hero MotoCorp Future : खरीदें - 4627 रुपये, टारगेट - 4750 से 4800 रुपये
Havells Future : खरीदें - 1622 रुपये, टारगेट - 1650 से 1660 रुपये
Eicher Motors Future : खरीदें - 4958 रुपये, टारगेट - 5000 रुपये, स्टॉपलॉस - 4950 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने कहा कि उन्होंने HPCL पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि HPCL की नवंबर की एक्सपायरी वाली 375 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। रचना वैद्य ने कहा कि इसमें 11 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 15/18 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)