HUDCO Q1 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा 35% बढ़ा, डिविडेंड का भी ऐलान

HUDCO Q1 Results: सरकारी फाइनेंस कंपनी HUDCO ने जून तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 35% और NII 21% बढ़ा है। इसके साथ ही अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया गया है। जानिए रिकॉर्ड डेट, शेयर का हाल और कंपनी का कारोबार।

अपडेटेड Jul 27, 2026 पर 4:40 PM
HUDCO एक सरकारी फाइनेंस कंपनी है, जो घर बनाने और शहरों के विकास के लिए लोन देती है।

HUDCO Q1 Results: सरकारी फाइनेंस कंपनी Housing and Urban Development Corporation (HUDCO) ने जून तिमाही (Q1) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 35.1% बढ़कर ₹851 करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹630 करोड़ था।

NII में 21% की बढ़ोतरी

जून तिमाही में हुडको की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) यानी ब्याज से होने वाली शुद्ध आय 21.1% बढ़कर ₹1,149 करोड़ हो गई। एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹948 करोड़ थी।


₹1.25 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड

तिमाही नतीजों के साथ HUDCO के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹1.25 प्रति इक्विटी शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर पर 12.5% के बराबर है। डिविडेंड पर लागू नियमों के अनुसार TDS काटा जाएगा।

कब है रिकॉर्ड डेट?

HUDCO ने 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है। यानी जिन निवेशकों का नाम इस तारीख तक कंपनी के रिकॉर्ड में होगा, उन्हें अंतरिम डिविडेंड मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि डिविडेंड का भुगतान घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।

HUDCO के शेयरों का हाल

HUDCO के शेयर में नतीजों के बाद खरीदारी देखने को मिली। स्टॉक 3% की बढ़त के साथ ₹201.41 पर बंद हुआ। हालांकि, इस साल यानी 2026 में स्टॉक 11.50% टूटा है। कंपनी का मार्केट कैप 40.49 हजार करोड़ रुपये है।

HUDCO का बिजनेस

HUDCO एक सरकारी फाइनेंस कंपनी है, जो घर बनाने और शहरों के विकास के लिए लोन देती है। कंपनी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ मेट्रो, सड़क, पानी की सप्लाई, सीवरेज, स्मार्ट सिटी और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को फंडिंग देती है। इसके ग्राहक केंद्र और राज्य सरकारें, सरकारी एजेंसियां और सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाएं हैं।

Q1 Results: ज्वेलरी कंपनी का मुनाफा 52% उछला, 25 नए स्टोर खोलने की तैयारी; रॉकेट बना स्टॉक

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।