HUDCO Share Price: गवर्नमेंट सेक्टर की हुडको (हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) के शेयर कंपनी की प्राइवेट सेक्टर में कारोबारी एंट्री पर झूम उठे। कंपनी को उम्मीद है कि इस तिमाही में कंपनी प्राइवेट सेक्टर के प्रोजेक्ट्स को लोन देना शुरू कर सकती है। इससे कंपनी का लोन बांटने का दायरा बढ़ेगा जोकि अभी तक मुख्य रूप से सरकारी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स को ही जाता था। यह जानकारी मनीकंट्रोल के साथ बातचीत में कंपनी के चेयरमैन और एमडी संजय कुलश्रेष्ण मे दी। इसने शेयरों की चमक बढ़ा दी।
ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के बावजूद यह काफी मजबूत बढ़त बनाए हुए है। फिलहाल बीएसई पर यह 2.41% की बढ़त के साथ ₹165.40 पर है। इंट्रा-डे में यह 3.53% उछलकर ₹167.20 तक पहुंच गया था।
हुडको इस तिमाही से प्राइवेट सेक्टर के प्रोजेक्ट्स को लोन बांटना शुरू कर सकती है। कंपनी का लक्ष्य है कि तीन साल में इसके लोन बुक में प्राइवेट सेक्टर की हिस्सेदारी 5-10% तक पहुंच जाए। हालांकि क्रेडिट रिस्क को कंट्रोल में रखने के लिए कंपनी ने इसकी ऊपरी सीमा को लगभग 10% तक सीमित रखने का फैसला किया है।
हुडको का फोकस अभी तक सरकार और पब्लिक एजेंसियों को लोन बांटने पर रहा है लेकिन अब इसकी योजना प्राइवेट लेंडिंग की भी है। वैसे कंपनी पहले ही PPP (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत प्राइवेट सेक्टर के एक रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट को लोन बांटा है। एक और अहम बात ये है कि कंपनी प्राइवेट सेक्टर को लोन बांटने के मामले में कड़ी निगरानी करेगी क्योंकि इससे पहले कंपनी को प्राइवेट सेक्टर में कुछ दिक्कतें झेलनी पड़ी थी। संजय का कहना है कि कंपनी का जो स्ट्रेस्ड एसेट्स रहा है, उसका एक बड़ा हिस्सा प्राइवेट सेक्टर से ही आया है।
कंपनी यह कदम ऐसे समय में उठा रही है जब इसका कुल लोन पोर्टफोलियो बढ़कर ₹1.86 लाख करोड़ हो गया है और कंपनी का लक्ष्य मार्च 2027 तक इसे ₹2 लाख करोड़ तक पहुंचाने का है। कंपनी अपने नेट एनपीए को जीरो करने पर काम कर रही है और इसका लक्ष्य NIM (नेट इंटेरेस्ट मार्जिन) को 3% पर बनाए रखने का है।
साथ ही कंपनी का प्राइवेट सेक्टर में विस्तार पर काम ऐसे समय में हो रहा है, जब यह सिर्फ हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी बन रही है और इस बदलाव के तहत कंपनी को अपने पोर्टफोलियो का कम से कम 75% हिस्सा एलिजिबल इंफ्रा एसेट्स में बनाए रखना जरूरी है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
हुडको के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 19 नवंबर 2025 को बीएसई पर यह ₹244.35 पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल को शेयर संभाल नहीं सके और बुरी तरह टूट गए। 11 ही महीने में यह 41.89% टूटकर 28 अक्टूबर 2026 को यह ₹142.00 पर आ गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।