Get App

HUDCO Share Price: हुडको का बिग प्लान, अब प्राइवेट सेक्टर के प्रोजेक्ट को भी बांटेगी लोन, झूम उठे शेयर

HUDCO Share Price: हुडको के शेयरों ने आज ऊपर की तरफ तगड़ी छलांग लगाई। इसके शेयरों में यह जोश ऐसे समय में आया, जब कंपनी इसी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2026 से प्राइवेट सेक्टर के प्रोजेक्ट्स को भी लोन बांटना शुरू कर सकती है। जानिए कि क्या इससे पहले कंपनी ने प्राइवेट सेक्टर में लोन नहीं बांटा है और इसकी पूरी योजना क्या है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 19, 2026 पर 12:27 PM
HUDCO Share Price: हुडको का बिग प्लान, अब प्राइवेट सेक्टर के प्रोजेक्ट को भी बांटेगी लोन, झूम उठे शेयर
हुडको (HUDCO) इस तिमाही से प्राइवेट सेक्टर के प्रोजेक्ट्स को लोन बांटना शुरू कर सकती है। कंपनी का लक्ष्य है कि तीन साल में इसके लोन बुक में प्राइवेट सेक्टर की हिस्सेदारी 5-10% तक पहुंच जाए।

HUDCO Share Price: गवर्नमेंट सेक्टर की हुडको (हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) के शेयर कंपनी की प्राइवेट सेक्टर में कारोबारी एंट्री पर झूम उठे। कंपनी को उम्मीद है कि इस तिमाही में कंपनी प्राइवेट सेक्टर के प्रोजेक्ट्स को लोन देना शुरू कर सकती है। इससे कंपनी का लोन बांटने का दायरा बढ़ेगा जोकि अभी तक मुख्य रूप से सरकारी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स को ही जाता था। यह जानकारी मनीकंट्रोल के साथ बातचीत में कंपनी के चेयरमैन और एमडी संजय कुलश्रेष्ण मे दी। इसने शेयरों की चमक बढ़ा दी।

ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के बावजूद यह काफी मजबूत बढ़त बनाए हुए है। फिलहाल बीएसई पर यह 2.41% की बढ़त के साथ ₹165.40 पर है। इंट्रा-डे में यह 3.53% उछलकर ₹167.20 तक पहुंच गया था।

क्या है HUDCO का टारगेट?

हुडको इस तिमाही से प्राइवेट सेक्टर के प्रोजेक्ट्स को लोन बांटना शुरू कर सकती है। कंपनी का लक्ष्य है कि तीन साल में इसके लोन बुक में प्राइवेट सेक्टर की हिस्सेदारी 5-10% तक पहुंच जाए। हालांकि क्रेडिट रिस्क को कंट्रोल में रखने के लिए कंपनी ने इसकी ऊपरी सीमा को लगभग 10% तक सीमित रखने का फैसला किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें