Get App

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में उतार-चढ़ाव, एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन 4 स्टॉक्स पर लगाया दांव

BHEL के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए श्रीकांत चौहान ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 262 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। BHEL के शेयर में 272/275 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 257 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2025 पर 4:48 PM
कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में उतार-चढ़ाव, एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन 4 स्टॉक्स पर लगाया दांव
Vishal Mega Mart पर Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने 132 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आज एचपीसीएल, इंडस टावर्स, इंटरग्लोब एविएशन, एचडीएफसी एएमसी और ग्रासिम के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, वोडाफोन आइडिया, डेल्हीवरी, अंबुजा सीमेंट और एलएंडी फाइनेंस में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, एवन्यू सुपरमार्ट, पावर ग्रिड, फिनिक्स मिल्स और डिवीज लैब में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि केपीआईटी टेक्नोलॉजी, ऑयल इंडिया, भारत डायनैमिक्स, ओएनजीसी और नायका में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने बीएचईएल, केईआई इंडस्ट्रीज, विशाल मेगा मार्ट के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः Marico

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि Marico के स्टॉक में जुलाई की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 700 के स्ट्राइक वाली कॉल 25 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 34 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 21 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः BHEL Future

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से BHEL के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 272/275 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 257 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 262 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें