HUL के शेयर 2% लुढ़के, ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट प्राइस

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने HUL स्टॉक को "होल्ड" रेटिंग दी है और अपना टारगेट प्राइस घटा दिया है। यही वजह है कि आज निवेशक स्टॉक में बिकवाली कर रहे हैं। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 5,91,627.08 करोड़ रुपये हो गया है

अपडेटेड Dec 07, 2023 पर 3:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में आज 7 दिसंबर को करीब दो फीसदी तक की गिरावट आई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में आज 7 दिसंबर को करीब दो फीसदी तक की गिरावट आई है। इस समय यह स्टॉक 2.01 फीसदी गिरकर 2,516.15 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने स्टॉक को "होल्ड" रेटिंग दी है और अपना टारगेट प्राइस घटा दिया है। यही वजह है कि आज निवेशक स्टॉक में बिकवाली कर रहे हैं। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 5,91,627.08 करोड़ रुपये हो गया है।

    ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट प्राइस

    ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने स्टॉक के लिए अपना टारगेट प्राइस 2,720 रुपये से घटाकर 2,563 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि FMCG कंपनी में ग्रोथ की संभावना कम है। जेफरीज के एनालिस्ट्स ने कहा, "अक्टूबर की मांग का रुझान दूसरी तिमाही के समान ही रहा क्योंकि फेस्टिव ग्रोथ उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।" कमजोर मानसून होने के कारण रूरल ट्रेंड में गिरावट जारी है।


    ब्रोकरेज ने आगे कहा, “कंपटीशन लगातार ऊंची बनी हुई है, जिसका असर विज्ञापन-खर्चों पर दिखना चाहिए। कुल मिलाकर, HUL के लिए नियर टर्म आउटलुक कमजोर बना हुआ है।" एचयूएल ने अरुण नीलकांतन को चीफ डिजिटल ऑफिसर नियुक्त किया है, जो मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य भी हैं। एचयूएल डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को और तेज करना चाहता है।

    जेफरीज का मानना है कि नियर टर्म में HUL की कमाई में कमजोर ग्रोथ देखने को मिलेगी, क्योंकि वॉल्यूम रिकवरी धीरे-धीरे हो रही है, प्राइस ग्रोथ कम हो रही है और मार्जिन रिकवरी विज्ञापन-खर्च में बढ़ोतरी और हाई कंपटीशन के कारण सीमित है।

    कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

    पिछले एक महीने में HUL के शेयरों का प्रदर्शन लगभग फ्लैट रहा है। वहीं, पिछले 6 महीने में स्टॉक में 6 फीसदी की गिरावट आई है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर करीब 2 फीसदी गिरे हैं। वहीं, पिछले एक साल में यह स्टॉक 7 फीसदी टूट चुका है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।