सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी देखने को मिली। फिलहाल दोनों बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। बाजार के टॉप एफएंओ गेनर्स में कैन फिन होम्स, कोरोमंडल इंटरनेशनल और ग्लेनमार्क फार्मा के स्टॉक्स शामिल नजर आये। टॉप एफएंडओ लूजर्स में एचपीसीएल, गुजरात गैस और आईओसी के शेयर शामिल दिखे। निफ्टी में चढ़नेवाले शेयर अपोलो हॉस्पिटल, अदाणी पोर्ट्स, डीआरएल और अदाणी एंटरप्राइजेज रहे। जबकि सेंसेक्स में टाटा स्टील, टाइटन, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच आज rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19600, 19700 और 19800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19650, 19600 और 19500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44500, 44700 और 45000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44500, 44200 और 44000 के स्तर पर नजर आये।
रचना वैद्य ने कहा कि बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी दिख रही है। बाजार का मूड बदलता नजर आ रहा है। लिहाजा उन्होंने आज दो लॉन्ग कॉल ही दिये हैं। फिलहाल बाजार में मंदी करने से बचना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Wipro Future : खरीदें - 414 रुपये, टारगेट - 418 से 420 से 423 रुपये, स्टॉपलॉस - 410 रुपये
Apollo Hospital Future : खरीदें - 5103 रुपये, टारगेट - 5130 से 5160 रुपये, स्टॉपलॉस - 5030 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने कहा कि उन्होंने HUL पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि HUL की अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 2540 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। रचना वैद्य ने कहा कि इसमें 34 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 45/55/65 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 18 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)