सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी देखने को मिली। फिलहाल दोनों बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। बाजार के टॉप एफएंओ गेनर्स में कैन फिन होम्स, कोरोमंडल इंटरनेशनल और ग्लेनमार्क फार्मा के स्टॉक्स शामिल नजर आये। टॉप एफएंडओ लूजर्स में एचपीसीएल, गुजरात गैस और आईओसी के शेयर शामिल दिखे। निफ्टी में चढ़नेवाले शेयर अपोलो हॉस्पिटल, अदाणी पोर्ट्स, डीआरएल और अदाणी एंटरप्राइजेज रहे। जबकि सेंसेक्स में टाटा स्टील, टाइटन, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच आज rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
