Get App

Hyundai के शेयरों की तेजी पर भरोसा करें या दूर रहना ही बेहतर, जान लेंगे तो लॉस से बचेंगे

Hundai India share: लिस्टिंग के दिन 6 फीसदी गिरकर बंद होने के बाद इस शेयर में आज तेजी लौटी है। लेकिन मार्केट एक्सपर्ट्स सिर्फ लॉन्ग टर्म के लिहाज से इस पर भरोसा दिखा रहे तो क्या मौजूदा तेजी पर भरोसा किया जा सकता है

Pratima Sharmaअपडेटेड Oct 23, 2024 पर 12:47 PM
Hyundai के शेयरों की तेजी पर भरोसा करें या दूर रहना ही बेहतर, जान लेंगे तो लॉस से बचेंगे
Hundai Motor India के शेयरों के अच्छे दिन कब तक आने की उम्मीद है?

Hyundai Motor India के शेयरों में आज मामूली तेजी आई है लेकिन इससे ना तो मार्केट एक्सपर्ट्स और ना ही निवेशकों को शॉर्ट टर्म में कोई बड़ी उम्मीद नजर आ रही है। एक आईपीओ जिसके वैल्यूएशन को लेकर पहले ही बवाल मचा हुआ था। उस पर खराब लिस्टिंग ने रही सही कसर भी पूरी कर दी।  Hyundai India के शेयरों की हालत लिस्टिंग के दिन यानि 22 अक्टूबर को इतनी खराब रही कि कारोबार के अंत में यह 6 फीसदी गिरकर बंद हुआ। वैसे 23 अक्टूबर को इसमें हल्की तेजी जरूर नजर आई है। सुबह 10.30 बजे Hyundai Motor India के शेयर 3.12 फीसदी बढ़कर 1876.40 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी ये शेयर है तो जान लीजिए कि Hyundai India के शेयरों में आपको क्या करना चाहिए।

Hyundai Motor India के शेयरों में क्या करें निवेशक?

Hyundai India का इश्यू प्राइस 1865-1960 रुपए था। और इसके शेयर 1.47% नीचे 1931 रुपए पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग गेन की उम्मीद लगाए निवेशकों को मानों दिल ही टूट गया और फिर उन्होंने फटाफटा इससे निकलना शुरू किया। इसकी वजह से कारोबार के अंत में Hyundai India के शेयर 6.12 फीसदी गिरकर 1840 रुपए पर बंद हुए हैं। यानि अब ये शेयर अपने लोअर प्राइस बैंड से बस 25 रुपए ऊपर है।

कोई भी मार्केट एक्सपर्ट Hyundai India के शेयरों में लिस्टिंग गेन की बात नहीं कह रहे थे। वैसे उन्हें इस बात का भरोसा जरूर है कि आने वाले साल में इसके शेयरों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। तो फिलहाल इसी भरोसे की वजह जान लीजिए ताकि आपको फैसला लेने में सहूलियत होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें