ICICI Bank का वैल्यूएशन 1,978.04 करोड़ रुपये बढ़कर 3,45,455.10 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद आईसीआईसीआई बैंक का शेयर आज 25 अक्टूबर को बीएसई पर 52 हफ्ते के उच्च स्तर 942.70 रुपये पर पहुंच गया। दोपहर 2:25 बजे शेयर पिछले बंद से 0.7 प्रतिशत बढ़कर 932.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
