ICICI Prudential AMC Q1 Results: मुनाफा 23% बढ़ा, AUM ₹11 लाख करोड़ के पार

ICICI Prudential AMC Q1 Results: ICICI Prudential AMC ने जून तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं। मुनाफे और आय में दोहरे अंकों की बढ़त के साथ कंपनी का AUM भी ₹11 लाख करोड़ के पार पहुंच गया। जानिए SIP, मार्केट शेयर और ग्राहकों की संख्या में कितना इजाफा हुआ।

अपडेटेड Jul 13, 2026 पर 6:24 PM
ICICI Prudential AMC की तिमाही औसत एसेट अंडर मैनेजमेंट (QAAUM) बढ़कर ₹11.17 लाख करोड़ हो गई।

ICICI Prudential Asset Management Company (AMC) ने जून तिमाही (Q1FY27) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 23.1% बढ़कर ₹965 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹784 करोड़ था। बेहतर कुल आय की वजह से कंपनी के मुनाफे में यह बढ़ोतरी देखने को मिली।

कमाई में भी अच्छी बढ़त

जून तिमाही में ICICI Prudential AMC की कुल आय 17.6% बढ़कर ₹1,564.2 करोड़ रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹1,330.6 करोड़ थी।


वहीं, ऑपरेटिंग रेवेन्यू ₹1,560 करोड़ रहा। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट बिफोर टैक्स (OPBT) 20% बढ़कर ₹1,100 करोड़ पहुंच गया।

AUM बढ़कर ₹11.17 लाख करोड़

ICICI Prudential AMC की तिमाही औसत एसेट अंडर मैनेजमेंट (QAAUM) बढ़कर ₹11.17 लाख करोड़ हो गई। पिछले साल इसी अवधि में यह ₹9.44 लाख करोड़ थी। 30 जून 2026 तक कंपनी की म्यूचुअल फंड मार्केट हिस्सेदारी 13.4% रही।

इक्विटी और एक्टिव फंड में भी बढ़त

ICICI Prudential AMC का एक्टिवली मैनेज्ड म्यूचुअल फंड AUM बढ़कर ₹9.25 लाख करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹8.03 लाख करोड़ था।

वहीं, इक्विटी और इक्विटी ओरिएंटेड स्कीम्स का AUM बढ़कर ₹6.31 लाख करोड़ पहुंच गया। पिछले साल यह ₹5.27 लाख करोड़ था। इस सेगमेंट में कंपनी की मार्केट हिस्सेदारी 14% रही।

हाइब्रिड फंड और SIP में भी तेजी

ICICI Prudential AMC की इक्विटी ओरिएंटेड हाइब्रिड स्कीम्स का AUM बढ़कर ₹2.22 लाख करोड़ हो गया। पिछले साल यह ₹1.77 लाख करोड़ था। इस सेगमेंट में कंपनी की मार्केट हिस्सेदारी 26.6% रही।

जून 2026 में मंथली सिस्टमैटिक ट्रांजैक्शन (SIP सहित) बढ़कर ₹4,872 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹4,245 करोड़ था।

ग्राहकों की संख्या भी बढ़ी

30 जून 2026 तक ICICI Prudential AMC का यूनिक कस्टमर बेस बढ़कर 1.73 करोड़ हो गया। पिछले साल यह 1.51 करोड़ था। देश और विदेश में मिलाकर कंपनी के 286 ऑफिस, 1.16 लाख से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स और 3,813 कर्मचारी हैं।

कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए। सोमवार को ICICI Prudential AMC का शेयर 1.70% की बढ़त के साथ ₹519 पर बंद हुआ।

L&T Finance Share Price: Q1 में मुनाफा बढ़ने से शेयर 3% चढ़ा, अब खरीदें, बेचें या करें होल्ड?

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।