Get App

ICICI Prudential AMC Q1 Results: मुनाफा 23% बढ़ा, AUM ₹11 लाख करोड़ के पार

ICICI Prudential AMC Q1 Results: ICICI Prudential AMC ने जून तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं। मुनाफे और आय में दोहरे अंकों की बढ़त के साथ कंपनी का AUM भी ₹11 लाख करोड़ के पार पहुंच गया। जानिए SIP, मार्केट शेयर और ग्राहकों की संख्या में कितना इजाफा हुआ।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 13, 2026 पर 6:24 PM
ICICI Prudential AMC Q1 Results: मुनाफा 23% बढ़ा, AUM ₹11 लाख करोड़ के पार
ICICI Prudential AMC की तिमाही औसत एसेट अंडर मैनेजमेंट (QAAUM) बढ़कर ₹11.17 लाख करोड़ हो गई।

ICICI Prudential Asset Management Company (AMC) ने जून तिमाही (Q1FY27) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 23.1% बढ़कर ₹965 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹784 करोड़ था। बेहतर कुल आय की वजह से कंपनी के मुनाफे में यह बढ़ोतरी देखने को मिली।

कमाई में भी अच्छी बढ़त

जून तिमाही में ICICI Prudential AMC की कुल आय 17.6% बढ़कर ₹1,564.2 करोड़ रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹1,330.6 करोड़ थी।

वहीं, ऑपरेटिंग रेवेन्यू ₹1,560 करोड़ रहा। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट बिफोर टैक्स (OPBT) 20% बढ़कर ₹1,100 करोड़ पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें