ICICI Prudential AMC Share Price: ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयरों में आज इंट्राडे में लगभग 2% की बढ़त देखने को मिली। हालांकि कारोबारी दिन के आगे बढने के साथ ही स्टॉक ने अपनी सारी बढ़त गंवा दी। स्टॉक में आया ये उठा-पटक तिमाही नतीजों के बाद आई है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की जुलाई-सितंबर तिमाही में अपने नेट प्रॉफ़िट में सालाना आधार पर 6% की बढ़ोतरी दर्ज की और यह 889 करोड़ रुपये हो गया। इसके बाद ब्रोकरेज फर्मों ने इस स्टॉक के लिए अपनी 'खरीदने' (Buy) की सलाह बनाए रखी और टारगेट प्राइस में बदलाव किया।
