Get App

ICICI Securities इस मल्टीबैगर स्टॉक पर है बुलिश, बढ़ाई रेटिंग, जानिए क्या है टारगेट

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने महिंद्रा लाइफस्पेस को Buy ऱेटिंग देते हुए इसके लिए 335 रुपये का टार्गेट दिया है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2022 पर 5:48 PM
ICICI Securities इस मल्टीबैगर स्टॉक पर है बुलिश, बढ़ाई रेटिंग, जानिए क्या है टारगेट
Somany Ceramics के अलावा आईसीआईसीआई सिक्योरिटी रियल्टी और बिल्डिंग मटेरियल स्पेस में Mahindra Lifespace पर भी बुलिश है।

Somany Ceramics (SCL) घरेलू बाजार की दूसरी सबसे बड़ी टाइल बनाने वाली कंपनी है। यह मल्टीबैगर स्टॉक 1 साल की अवधि में 110 फीसदी भागा है। हालांकि 2022 में अब तक इस शेयर में 7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटी को इस स्टॉक में अभी और तेजी आने की उम्मीद है जिसको देखते हुए उसने वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद इस स्टॉक की रेटिंग बढ़ा दी है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटी का कहना है कि मांग में मजबूती और मार्जिन में सुधार की संभावनाओं के साथ यह स्टॉक उसके Buy लिस्ट में शामिल है। गैस की कीमतें कम होने से आगे कंपनी को फायदा होगा। आईसीआईसीआई सिक्योरिटी ने इस स्टॉक की रेटिंग को Hold से बढ़ाकर Buy कर दिया है और इसके लिए 12 महीने का लक्ष्य 1000 रुपये का दिया है।

ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि कंपनी की 10 MSM की नई ईकाई से चौथी तिमाही के अंत से वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही तक मार्जिन में 1-1.5 फीसदी की बढ़ोतरी संभव है। इसके अलावा कंपनी ने गुजरात में एक नई टाइल उत्पादन ईकाई लगाने का एलान किया है जिससे वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही तक उत्पादन शुरु हो जाने का अनुमान है। कंपनी अपने इस ईकाई पर करीब 117 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें