IDFC First Bank Share price : शानदार नतीजों के बाद IDFC फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) में 9 फीसदी से ज्यादा की शानदार तेजी आई है । बैंक का मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़ा है। एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। NPA अब तक के सबसे निचले स्तर पर है। बैंक नतीजे और ग्रोथ आउटलुक पर चर्चा के लिए IDFC FIRST BANK के CFO सुधांशु जैन जुड़े। उन्होंने कहा कि Q1 बैंक के लिए काफी अच्छा रहा है। पहली बार बैंक का प्रॉफिट 1000 करोड़ रुपए के पार पहुंचा है। RoA भी 1.06% हो गए हैं। FY27 में RoA 1% के आसपास रहेगा। PPOP ग्रोथ लगातार 30% से ऊपर बरकरार। प्रोविजन में भी लगातार कमी आ रही है।
Q1 में कोर NIMs 20 Bps बढ़कर 5.9% हो गए हैं। इसमें तिमाही आधार पर भी 5 Bps का सुधार हुआ है। FY27 में NIMs 5.8% रहने की उम्मीद है। क्रेडिट कॉस्ट में लगातार कमी हो रही है। पूरे साल में क्रेडिट कॉस्ट 1.5% से 1.6% के बीच रहेगी।
उन्होंने आगे कहा कि डिपॉजिट और लोन ग्रोथ 20% से ज्यादा रहनी संभव है। बिजनेस मोमेंटम लगातार अच्छा बना हुआ है। जियो पॉलिटिकल टेंशन का ज्यादा असर नहीं होगा। कमजोर मॉनसून से कुछ सेगमेंट में सतर्क नजरिया है। तिमाही आधार पर डिपॉजिट 6% बढ़े हैं। होलसेल सेगमेंट में साालाना ग्रोथ मजबूत है। होलसेल सेगमेंट में बैंक का बेस काफी कम है। होलसेल बुक के फायदे ज्यादा होते हैं। MFI सेगमेंट अब काफी स्थिर हो गए हैं। पिछले साल MFI सेगमेंट में दिक्कतें थीं। MFI सेगमेंट अब आगे ग्रोथ की उम्मीद है। पूरे साल में MFI बुक 15-20% ग्रोथ करेगी।
सुधांशु जैन ने आगे कहा कि ऑपरेटिंग लीवरेज में लगातार सुधार जारी रहेगी। क्रेडिट कॉस्ट में भी कमी आएगी। सिक्योर्ड लोन से सेगमेंट पर फोकस बढ़ा रहे हैं। बिजनेस बैंकिंग और मॉर्गेज बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।
IDFC फर्स्ट पर एक्सपर्ट की राय
IDFC फर्स्ट बैंक पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि शानदार नतीजे और गाइडेंस बेहद मजबूत हैं। सब ठीक रहा तो यह स्टॉक आज का हीरो भी बन सकता है। चंडीगढ़ मामले के बाद शेयर काफी गिर चुका है।शेयर के वैल्युएशन काफी आकर्षक हो गए हैं। Q1 में PAT में 132% और NII में सालाना आधार पर 21% का उछाल देखने को मिला है। सालाना आधार पर NIM 25 Bps बढ़कर 5.96% पर रहा है। लोन ग्रोथ 20%,डिपॉजिट 18% तो CASA 25% उछला है। NPA रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है।
CLSA ने IDFC फर्स्ट बैंक की रेटिंग को पहले के "होल्ड" से अपग्रेड करके "आउटपरफॉर्म" कर दिया है और इसका प्राइस टारगेट ₹73 से बढ़ाकर ₹95 कर दिया है। नए प्राइस टारगेट का मतलब है कि मौजूदा लेवल से इसमें 19% की बढ़त की संभावना है। ब्रोकरेज का कहना है कि हरियाणा की घटना के बाद IDFC फर्स्ट बैंक ने जबरदस्त वापसी की है। पिछले साल के मुकाबले डिपॉज़िट में 18% की बढ़ोतरी हुई है और CASA रेश्यो भी लगभग 300 बेसिस प्वांट सुधरकर इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा 51% हो गया है। CLSA ने IDFC फर्स्ट की बेहतर होती एसेट क्वालिटी को एक अहम पॉज़िटिव फैक्टर बताया है,जिसमें ग्रॉस और नेट स्लिपेज रेश्यो में भारी गिरावट आई है।
नोमुरा ने IDFC फर्स्ट बैंक के लिए अपना टारगेट बढ़ा दिया है। जून तिमाही के नतीजों के बाद नोमुरा ने IDFC फर्स्ट बैंक के लिए अपना प्राइस टारगेट ₹85 से बढ़ाकर ₹95 प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2027 और 2028 के लिए अर्निंग्स पर शेयर (EPS) के अनुमानों को भी 9% और 17% तक बढ़ा दिया है।
Investec ने IDFC First के लिए सबसे हाई टारगेट दिया
ब्रोकरेज फर्म Investec ने IDFC First Bank के लिए मार्केट में सबसे ऊंचा प्राइस टारगेट दिया है। इसने टारगेट को पहले के ₹96 से बढ़ाकर ₹115 कर दिया है। Investec उन सिर्फ़ दो एनालिस्ट्स में से एक है जिन्होंने IDFC First Bank के लिए ₹100 प्रति शेयर से ज़्यादा का प्राइस टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार,क्रेडिट कॉस्ट कम रहने का अनुमान और लगातार बढ़ती ग्रोथ की वजह से इसके शेयर की कीमत बढ़ सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।