IDFC First Bank Share price : शानदार नतीजों के बाद IDFC फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) में 9 फीसदी से ज्यादा की शानदार तेजी आई है । बैंक का मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़ा है। एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। NPA अब तक के सबसे निचले स्तर पर है। बैंक नतीजे और ग्रोथ आउटलुक पर चर्चा के लिए IDFC FIRST BANK के CFO सुधांशु जैन जुड़े। उन्होंने कहा कि Q1 बैंक के लिए काफी अच्छा रहा है। पहली बार बैंक का प्रॉफिट 1000 करोड़ रुपए के पार पहुंचा है। RoA भी 1.06% हो गए हैं। FY27 में RoA 1% के आसपास रहेगा। PPOP ग्रोथ लगातार 30% से ऊपर बरकरार। प्रोविजन में भी लगातार कमी आ रही है।
