IDFC First Bank shares Price: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने IDFC फर्स्ट बैंक की रेटिंग को 'neutral' से बढ़ाकर 'Buy' (खरीदने की सलाह) कर दिया है। इसके लिए ₹105 का टारगेट प्राइस तय किया गया है, जो बैंक के पिछले क्लोजिंग प्राइस ₹85 से 23% की संभावित बढ़त दिखाता है। ब्रोकरेज ने इस अपग्रेड के पीछे बैंक की मजबूत डिपॉजिट फ्रेंचाइजी, लगातार लोन ग्रोथ, बेहतर ऑपरेटिंग लेवरेज और कंट्रोल में क्रेडिट कॉस्ट जैसे मुख्य कारणों का हवाला दिया है।
