Midcap Mantra: - बाजार में निचले स्तरों से निफ्टी में रिकवरी देखने को मिली। लेकिन बैंक निफ्टी की कमजोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिलहाल बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट में कारोबार करते नजर आये। आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिली। एलटीआई माइंडट्री, परसिस्टेंट सिस्टम्, कोफोर्ज और सोनाटा सॉफ्ट में 1-2 परसेंट की कमजोरी देखने को मिली। बैंक शेयर भी टूटते हुए दिखे। इसमें आरबीएल बैंक, फेडरल बैंक, सीएसबी बैंक और यूनियन बैंक के शेयर डेढ़ परसेंट के करीब गिर कर लाल निशान में नजर आये। लेकिन आज रियल्टी सेक्टर ने बाजार को सहारा दिया। इसमें कोलते पाटिल, मैक्रोटेक डेवलपर्स, डीएलएफ और गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर 1 से 3 परसेंट की तेजी में कारोबार करते हुए दिखे। इसके अलावा ऑयल एंड गैस सेक्टर से एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईजीएल और महानगर गैस के शेयर में पौने से ढाई परसेंट की तेजी नजर आई। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज Nirmal Bang के नीरव छेड़ा ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताये। उन्होंने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।
Nirmal Bang के नीरव छेड़ा की निफ्टी पर राय
Nirmal Bang के नीरव छेड़ा ने कहा कि अगर निफ्टी की बात करें तो मिड मार्केट में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। इसका चार्ट अभी भी सपोर्टिव नजर आ रहा है। लिहाजा इसकी रैली आगे भी सस्टेन हो सकती है। ये 23600 और 23650 तक बढ़ सकता है। निफ्टी में बाईंग कर सकते हैं। इसमें 23100 पर बढ़िया सपोर्ट नजर आ रहा है लिहाजा वहां पर स्टॉपलॉस लगाकर बाईंग कर सकते हैं। इसमें 23530 और 23600 के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। निफ्टी में जो डेटा हैं वो हमें आज के दिन पॉजिटिव नजर आ रहे हैं।
Nirmal Bang के नीरव छेड़ा की बैंक निफ्टी पर राय
बैंक निफ्टी पर नीरव छेड़ा ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि आज बैंक निफ्टी बहुत सेलिंग नजर आ रही है। एक्सिस बैंक की कमजोरी के कारण ये सेलिंग नजर आ रही है। हालांकि इसका डेटा भी थोड़ा शॉर्ट कवरिंग की तरफ इशारा कर रहा है। बैंकिंग के स्पेस में बाकी के जो स्टॉक्स हैं उनमें शॉर्ट्स कवर होते हुए दिख रहे हैं। शायद बैंक निफ्टी में बाकी के सत्र में अगले दो-चार दिनों के लिए बाईंग की संभावना नजर आ सकती है।
उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी में 48500 के लेवल बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है, जहां पर ये इंडेक्स खड़ा है। फिलहाल इसमें अभी के लिए कोई ट्रेड नहीं है लेकिन अगर ये 48500 का लेवल बचा लेता है तो इसमें अगले 2 से 3 दिनों में अच्छी बाईंग देखने को मिल सकती है। इसकी वजह से बैंक निफ्टी 49500 का लेवल भी पार कर सकता है।
Nirmal Bang के नीरव छेड़ा पसंदीदा स्टॉक्स
Biocon Future : खरीदें - 396 रुपये, टारगेट - 415 रुपये, स्टॉपलॉस - 390 रुपये
SRF Future : बेचें - 2605 रुपये, टारगेट - 2520 रुपये, स्टॉपलॉस - 2650 रुपये
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)