Get App

बैंक निफ्टी अगर 48500 के ऊपर टिका तो अगले दो-तीन दिनों में इंडेक्स में होगी बाईंग, देखने मिल सकते हैं 49500 के लेवल

बाजार में आईटी शेयरों में एलटीआई माइंडट्री, परसिस्टेंट सिस्टम्, कोफोर्ज और सोनाटा सॉफ्ट में 1-2 परसेंट की कमजोरी नजर आई। बैंक शेयर में आरबीएल बैंक, फेडरल बैंक, सीएसबी बैंक और यूनियन बैंक के शेयर डेढ़ परसेंट के करीब गिर कर लाल निशान में दिखे। लेकिन आज रियल्टी सेक्टर में कोलते पाटिल, मैक्रोटेक डेवलपर्स, डीएलएफ और गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर 1 से 3 परसेंट की तेजी में कारोबार करते हुए दिखे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2025 पर 2:10 PM
बैंक निफ्टी अगर 48500 के ऊपर टिका तो अगले दो-तीन दिनों में इंडेक्स में होगी बाईंग, देखने मिल सकते हैं 49500 के लेवल
Nirmal Bang के नीरव छेड़ा ने कहा कि बैंक निफ्टी अगर 48500 का लेवल बचा लेता है तो इसमें अगले 2 से 3 दिनों में अच्छी बाईंग देखने को मिल सकती है। तब बैंक निफ्टी 49500 का लेवल भी पार कर सकता है

Midcap Mantra: - बाजार में निचले स्तरों से निफ्टी में रिकवरी देखने को मिली। लेकिन बैंक निफ्टी की कमजोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिलहाल बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट में कारोबार करते नजर आये। आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिली। एलटीआई माइंडट्री, परसिस्टेंट सिस्टम्, कोफोर्ज और सोनाटा सॉफ्ट में 1-2 परसेंट की कमजोरी देखने को मिली। बैंक शेयर भी टूटते हुए दिखे। इसमें आरबीएल बैंक, फेडरल बैंक, सीएसबी बैंक और यूनियन बैंक के शेयर डेढ़ परसेंट के करीब गिर कर लाल निशान में नजर आये। लेकिन आज रियल्टी सेक्टर ने बाजार को सहारा दिया। इसमें कोलते पाटिल, मैक्रोटेक डेवलपर्स, डीएलएफ और गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर 1 से 3 परसेंट की तेजी में कारोबार करते हुए दिखे। इसके अलावा ऑयल एंड गैस सेक्टर से एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईजीएल और महानगर गैस के शेयर में पौने से ढाई परसेंट की तेजी नजर आई। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज Nirmal Bang के नीरव छेड़ा ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताये। उन्होंने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।

Nirmal Bang के नीरव छेड़ा की निफ्टी पर राय

Nirmal Bang के नीरव छेड़ा ने कहा कि अगर निफ्टी की बात करें तो मिड मार्केट में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। इसका चार्ट अभी भी सपोर्टिव नजर आ रहा है। लिहाजा इसकी रैली आगे भी सस्टेन हो सकती है। ये 23600 और 23650 तक बढ़ सकता है। निफ्टी में बाईंग कर सकते हैं। इसमें 23100 पर बढ़िया सपोर्ट नजर आ रहा है लिहाजा वहां पर स्टॉपलॉस लगाकर बाईंग कर सकते हैं। इसमें 23530 और 23600 के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। निफ्टी में जो डेटा हैं वो हमें आज के दिन पॉजिटिव नजर आ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें