एग्जिट पोल नतीजों में बदला तो निफ्टी में 23600-765 के लेवल भी संभव- वीरेंद्र कुमार

Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें सबसे पहले 23030/210 का रेजिस्टेंस मिलेगा। इसके ऊपर 23331-23510 के लेवल दिख सकते हैं। वहीं एग्जिट पोल नतीजों में बदला तो 23600-765 के लेवल भी संभव हैं। सबसे खराब स्थिति के लिए निफ्टी 22165-22040 के लेवल तक जा सकता है। क्लोजिंग 23000 के ऊपर आई तो बेस 22710-22500 का होगा

अपडेटेड Jun 03, 2024 पर 8:46 AM
Bank Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र ने कहा कि इंडेक्स 49315-49510 के ऊपर खुले तो 49888-50040 का जोन खुलेगा। इसमें 48732-48492 पर सबसे पहला बेस है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nifty Strategy Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 23030-23110 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 23331-23510 के स्तर पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस- 22490-22389 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं बड़ा बेस 22165-22040 के लेवल पर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगे ऑप्शन और अनिश्चितता के चलते कोई पोजीशन लेकर नहीं गए। एग्जिट पोल में NDA को बढ़त दिख रही है जिससे इंडेक्स में अच्छी बढ़त संभव है। FIIs के शॉर्ट के चलते शॉर्ट कवरिंग हो सकती है। FIIs के नेट शॉर्ट 3.18 लाख कॉन्ट्रैक्ट हैं। इससे बड़ा पुश मिलेगा।

    वीरेंद्र ने कहा कि सबसे पहले 23030/210 का रेजिस्टेंस मिलेगा। इसके ऊपर 23331-23510 के लेवल संभव हैं। अभी के लिए लक्ष्य- 23310/510 पर नजर आ रहे हैं। एग्जिट पोल नतीजों में बदला तो 23600-765 के लेवल भी संभव हैं। सबसे खराब स्थिति के लिए लेवल- 22165-22040 तक जा सकता है। क्लोजिंग 23000 के ऊपर आई तो बेस 22710-22500 का होगा। ध्यान रखें निफ्टी बैंक के मुकाबले निफ्टी में ज्यादा शॉर्ट नजर आये हैं।

    Nifty में 3 जून को दिखेगा बड़ा उछाल, एग्जिट पोल के बाद एक झटके में जा सकता है 23000 के पार


    निफ्टी बैंक पर रणनीति

    बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 49315-49510 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 49888-50040/50570 के स्तर पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 48732-48492 के लेवल पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 48220/48020 के स्तर पर नजर आ रहा है।

    उन्होंने कहा कि निफ्टी बैंक काफी स्थिर इंडेक्स है। इसमें पिछली सीरीज से लॉन्ग रोलओवर हुए हैं। 2-4 महीने से ज्यादा स्टॉक फ्यूचर्स कंसोलिडेशन जोन में दिखे हैं। SBI/HDFC बैंक सबसे अहम है। इंडेक्स में 49315-49510 पर सबसे पहला रेजिस्टेंस दिखाई दे रहा है। इंडेक्स 49315-49510 के ऊपर खुले तो 49888-50040 का जोन खुलेगा। इसमें 48732-48492 पर सबसे पहला बेस है। इसमें 48492 के नीचे निराशा हाथ लगेगी। इंडेक्स में 50070 के ऊपर ही बड़ा ब्रेकआउट होगा। हालांकि ये ब्रेकआउट नतीजों के बाद संभव हो सकता है।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।