निफ्टी में 23750 का लेवल ब्रेक हुआ तो बाजार में दिख सकती है तीसरे राउंड की बिकवाली- एक्सपर्ट

मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि डेटा के मुताबिक बाजार काफी ओवरसोल्ड नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि 23750 और 23730 के लेवल्स ब्रेक होते हैं बाजार में तीसरे राउंड की बिकवाली देखने को मिल सकती है। लेकिन यदि निफ्टी उस लेवल को होल्ड करता है तो थोड़ी राहत मिल सकती है। इसके बाद 24100 और 24150 तक फिर से उछाल नजर आ सकता है

अपडेटेड Dec 19, 2024 पर 12:45 PM
बैंक निफ्टी पर कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले ने कहा कि इसमें 51700 का लेवल अहम है। यदि बैंक निफ्टी उसके ऊपर ट्रेड करता है तो इसमें टेक्निकल बाउंस बैक देखने को मिल सकता है

Nifty Strategy During Market Hours : वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार पर राय देते हुए मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि डेटा के मुताबिक बाजार काफी ओवरसोल्ड नजर आ रहा है। लेकिन साथ ही हम देख रहे हैं अब ऊपर की तरफ निफ्टी में 24200 से 24250 पर एक रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हम नवंबर का लो और दिसंबर का हाई जो कि 11 दिसंबर को देखने को मिला था उसका रिट्रेसमेंट निकालें तो वह 23750 और 23730 के आस-पास आता है। आज को लो लेवल भी इसी के आस-पास है। इस लेवल पर हमारी नजरें हैं। यदि ये लेवल्स ब्रेक होते हैं बाजार में तीसरे राउंड की बिकवाली देखने को मिल सकती है।

उन्होंने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से आगे कहा कि आज का लो लेवल काफी अहम है। यदि निफ्टी उस लेवल को होल्ड करता है तो थोड़ी राहत मिल सकती है। इसके बाद 24100 और 24150 तक फिर से उछाल नजर आ सकता है। अगर किसी के पास कल की पोजीशन है या फिर उन्होंने आज पोजीशन ली है तो उन्हें आज के लो पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। अगर निफ्टी 23750 को होल्ड करता है तो इसमें फिर से उछाल दिख सकता है।

खराब मार्केट में भी सिर्फ 3 दिन में एक एक्सपर्ट ने कमाया 8% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 4 स्टॉक्स पर खेला दांव


कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले की बाजार पर राय

अमोल अठावले ने कहा कि बाजार में ओवरऑल स्ट्रक्चर ही वीक है इस वजह से बैंक निफ्टी में भी दबाव देखने को मिल रहा है। काफी दिनों बाद बैंक निफ्टी 50 डे सिंपल मूविंग एवरेज के नीचे कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। ये ओवरसोल्ड स्थिति में है इसलिए इसमें एक पुलबैक देखने को मिल सकता है। लेकिन लेवल के हिसाब से बात करें तो इसमें 51700 का लेवल अहम है। यदि बैंक निफ्टी उसके ऊपर ट्रेड करता है तो इसमें टेक्निकल बाउंस बैक देखने को मिल सकता है।

एंजेल वन के देवांग शाह की बाजार पर राय

देवांग शाह ने बाजार पर अपनी राय देते हुए कहा कि हमने कल कहा था कि निफ्टी में 24250 का लेवल ब्रेक हुआ तो यहां बिकवाली का दबाव बढ़ेगा और आज हमें वैसा ही देखने को मिल रहा है। निफ्टी में अब 23800 के पास मजबूत सपोर्ट देखने को मिल रहा है। अगर ये लेवल भी ब्रेक हुआ तो निफ्टी में और ज्यादा कमजोरी देखने को मिल सकती है। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल निफ्टी में बिकवाली की सलाह नहीं होगी। हम 23800 के लेवल के ब्रेक होने का इंतजार करेंगे। लिहाजा हमारी निफ्टी में फिलहाल वेट एंड वॉच की रणनीति होगी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।