Midcap Mantra: - नये साल के पहले दिन आज बाजार में शुरुआती कमजोरी के बाद अब तेजी नजर आ रही है। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। निफ्टी में बढ़ने वाले शेयरों में एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, रिलायंस के शेयर शामिल रहे। जबकि गिरने वाले शेयरों में बजाज ऑटो, हिंडाल्को, एसबीआई और एनटीपीसी के शेयर शामिल रहे। वहीं निफ्टी बैंक की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि एसबीआई, फेडरल बैंक, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा लाल निशान में कारोबार करते दिखाई दिये। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज LKP Securities के रूपक डे ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।
LKP Securities के रूपक डे की निफ्टी पर राय
LKP Securities के रूपक डे ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि बाजार में पॉजिटिव मूव नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि ये आगे भी जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि निफ्टी को रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक का सपोर्ट मिल सकता है जिससे इसमें मूव नजर आ सकता है। निफ्टी के ऊपर चढ़ने के चांसेस हैं लेकिन इस समय ये 200 डीईएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। निफ्टी में फिलहाल तत्काल रेजिस्टेंस 23900 के आस-पास नजर आ रहा है। निफ्टी अगर इसको ब्रेक करके इसके ऊपर टिकता है निफ्टी में उल्लेखनीय रैली देखने को मिल सकती है।
LKP Securities के रूपक डे की बैंक निफ्टी पर राय
बैंक निफ्टी पर रूपक डे ने कहा कि बैंक निफ्टी में 51150 के ऊपर टिका रहता है तो इसमें और अगला मूव देखने को मिल सकता है। इसके बाद इंडेक्स 51500 तक का मूव दिखा सकता है।
LKP Securities के रुपक डे पसंदीदा स्टॉक्स
Coal India Future : खरीदें - 386 रुपये, टारगेट - 410 रुपये, स्टॉपलॉस - 374 रुपये
Vedanta Future : खरीदें - 443 रुपये, टारगेट - 470 रुपये, स्टॉपलॉस - 430 रुपये
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)