Get App

निफ्टी ने ऊपर की तरफ 23900 का लेवल ब्रेक किया तो दिखेगी अच्छी रैली, ट्रेडिंग के लिए ये दो स्टॉक पर लगाएं दांव

निफ्टी पर राय देते हुए LKP Securities के रूपक डे ने कहा कि बाजार में पॉजिटिव मूव नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि ये आगे भी जारी रहने की संभावना है। निफ्टी को रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक का सपोर्ट मिल सकता है जिससे इसमें मूव नजर आ सकता है। निफ्टी में फिलहाल तत्काल रेजिस्टेंस 23900 के आस-पास नजर आ रहा है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 01, 2025 पर 2:58 PM
निफ्टी ने ऊपर की तरफ 23900 का लेवल ब्रेक किया तो दिखेगी अच्छी रैली, ट्रेडिंग के लिए ये दो स्टॉक पर लगाएं दांव
Coal India पर LKP Securities के रूपक डे ने 410 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की राय दी है

Midcap Mantra: - नये साल के पहले दिन आज बाजार में शुरुआती कमजोरी के बाद अब तेजी नजर आ रही है। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। निफ्टी में बढ़ने वाले शेयरों में एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, रिलायंस के शेयर शामिल रहे। जबकि गिरने वाले शेयरों में बजाज ऑटो, हिंडाल्को, एसबीआई और एनटीपीसी के शेयर शामिल रहे। वहीं निफ्टी बैंक की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि एसबीआई, फेडरल बैंक, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा लाल निशान में कारोबार करते दिखाई दिये। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज LKP Securities के रूपक डे ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।

LKP Securities के रूपक डे की निफ्टी पर राय

LKP Securities के रूपक डे ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि बाजार में पॉजिटिव मूव नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि ये आगे भी जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि निफ्टी को रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक का सपोर्ट मिल सकता है जिससे इसमें मूव नजर आ सकता है। निफ्टी के ऊपर चढ़ने के चांसेस हैं लेकिन इस समय ये 200 डीईएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। निफ्टी में फिलहाल तत्काल रेजिस्टेंस 23900 के आस-पास नजर आ रहा है। निफ्टी अगर इसको ब्रेक करके इसके ऊपर टिकता है निफ्टी में उल्लेखनीय रैली देखने को मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें