पिछले शुक्रवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 453.85 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,643.43 पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी 123.40 अंक या 0.56 प्रतिशत नीचे 22,023.30 पर बंद हुआ है। आज के लिए निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी पर पहला रेजिस्टेंस 22110-22161/22200 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22249-22271/22305 के लेवल पर दिख रहा है। सपोर्ट की बात करें इसमें पहला बेस 21921-21856 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि निफ्टी में बड़ा बेस 21796-21741 के लेवल पर दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि निफ्टी ने शुक्रवार को 22000 का स्तर तोड़ा। लेकिन वीकली क्लोजिंग 22000 और 10 WEMA के ऊपर नजर आई है। इंडेक्स में 22100-22200-22300 पर भारी कॉल राइटिंग दिख रही है। 22161-200, 22000 पर 10/20DEMA नजर आ रहा है। ये अभी तक पुट राइटर्स का जोन है। नीचे की ओर 21921 पर 10WEMA और 21856 पर 50 WEMA पर दिख रहा है। आज स्क्रीन के हिसाब से ट्रेड का वक्त तय करना होगा। इसमें ट्रेडिंग के लिए 22161-200 से 21921-856 की रेंज नजर आ रही है।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि निफ्टी में ऊपरी स्तरों पर लॉन्ग से निकलें और शॉर्ट करें। निचले बेस के करीब लॉन्ग में कैलकुलेटेड रिस्क लें। इंडेक्स में 22161-200 के ऊपर निकलने के बाद ही ऊपरी रेंज शिफ्ट होगी। 22161-200 के ऊपर निकलने पर 22249-271 संभव है। वहीं निफ्टी में अगर 21856 का लेवल टूटा और इसके नीचे बंद हुए तो 21796-741 का रास्ता खुलेगा।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 46808-46916/47045(10/20DEMA) पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 47251-47381/560 के स्तर पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो इसमें पहला बेस 46352-46121(100DEMA) के लेवल पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 46020-45870 के स्तर पर नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी काफी कमजोर लेकिन ओवरसोल्ड है। इसमें 47000-46800 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है। दो शॉर्ट टर्म एवरेजेज (10/20DEMA) 47045/46916 पर नजर आ रहा है। आज के लिए 47050/46921 से 46121/46000 के बीच ट्रैप है। जबकि 46000 ऑप्शन बेस और 100 DEMA जोन 46121 का लेवल है।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि इस जोन के हिसाब से लॉन्ग/शॉर्ट करना चाहिए। बैंकिंग इंडेक्स में निचले स्तरों पर शॉर्ट कवर करें। ऊपरी स्तर पर लॉन्ग बुक करें। इसमें 47045 के ऊपर निकलने पर ही शॉर्ट कवरिंग देखने को मिलेगी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)