Get App

निफ्टी 22161-200 के ऊपर निकलने पर इसमें 22249-271 के लेवल संभव- वीरेंद्र कुमार

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी में ऊपरी स्तरों पर लॉन्ग से निकलें और शॉर्ट करें। निचले बेस के करीब लॉन्ग में कैलकुलेटेड रिस्क लें। इंडेक्स में 22161-200 के ऊपर निकलने के बाद ही ऊपरी रेंज शिफ्ट होगी। 22161-200 के ऊपर निकलने पर 22249-271 संभव है। वहीं निफ्टी में अगर 21856 का लेवल टूटा और इसके नीचे बंद हुए तो 21796-741 का रास्ता खुलेगा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 18, 2024 पर 8:36 AM
निफ्टी 22161-200 के ऊपर निकलने पर इसमें 22249-271 के लेवल संभव- वीरेंद्र कुमार
बैंक निफ्टी पर वीरेंद्र ने कहा कि बैंकिंग इंडेक्स में निचले स्तरों पर शॉर्ट कवर करें। ऊपरी स्तर पर लॉन्ग बुक करें। इसमें 47045 के ऊपर निकलने पर ही शॉर्ट कवरिंग देखने को मिलेगी

पिछले शुक्रवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 453.85 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,643.43 पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी 123.40 अंक या 0.56 प्रतिशत नीचे 22,023.30 पर बंद हुआ है। आज के लिए निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी पर पहला रेजिस्टेंस 22110-22161/22200 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22249-22271/22305 के लेवल पर दिख रहा है। सपोर्ट की बात करें इसमें पहला बेस 21921-21856 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि निफ्टी में बड़ा बेस 21796-21741 के लेवल पर दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि निफ्टी ने शुक्रवार को 22000 का स्तर तोड़ा। लेकिन वीकली क्लोजिंग 22000 और 10 WEMA के ऊपर नजर आई है। इंडेक्स में 22100-22200-22300 पर भारी कॉल राइटिंग दिख रही है। 22161-200, 22000 पर 10/20DEMA नजर आ रहा है। ये अभी तक पुट राइटर्स का जोन है। नीचे की ओर 21921 पर 10WEMA और 21856 पर 50 WEMA पर दिख रहा है। आज स्क्रीन के हिसाब से ट्रेड का वक्त तय करना होगा। इसमें ट्रेडिंग के लिए 22161-200 से 21921-856 की रेंज नजर आ रही है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि निफ्टी में ऊपरी स्तरों पर लॉन्ग से निकलें और शॉर्ट करें। निचले बेस के करीब लॉन्ग में कैलकुलेटेड रिस्क लें। इंडेक्स में 22161-200 के ऊपर निकलने के बाद ही ऊपरी रेंज शिफ्ट होगी। 22161-200 के ऊपर निकलने पर 22249-271 संभव है। वहीं निफ्टी में अगर 21856 का लेवल टूटा और इसके नीचे बंद हुए तो 21796-741 का रास्ता खुलेगा।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें