Nifty Strategy Today: गुरूवार को बाजार में तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 335 अंक चढ़कर 73,097 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 149 अंक चढ़कर 22,147 पर बंद हुआ। आज निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22178-22229 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22291/22305-22341 के लेवल पर नजर आ रहा है। वहीं इंडेक्स में पहला बेस 22060-22010 के लेवल पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 21931-21888/21850 के जोन में नजर आ रहा है। वीरेंद्र ने कहा कि कल पहले बेस से रिकवरी नजर आई। इंडेक्स 20 DEMA तक पहुंचा, लेकिन बंद नीचे हुआ।
