निफ्टी में 23337-23361 के स्तर पार होने पर 23410-23511 के लेवल संभव - वीरेंद्र कुमार

Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अब बाजार का तेजी पर ही फोकस है। शेयर बाजार को IT से अच्छा स्विंग मिलेगा। इंडेक्स में अच्छी तेजी के बाद पहले बेस तक की गिरावट संभव है। इंडेक्स में ऊपर 23337-23361 पहला रेजिस्टेंस है। इसके ऊपर 23410-23511 के लेवल संभव हैं। इंडेक्स में 23511 पार होने के बाद नए जोन की बात करेंगे

अपडेटेड Jun 10, 2024 पर 8:56 AM
Story continues below Advertisement
Bank Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स 50187 के ऊपर टिके तो इसमें 50421-50565-50740 के लेवल भी संभव हैं

Nifty Strategy Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 23337-23361 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 23410-23511/23547 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23225-23169 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23138-23080/23023 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इसमें 23023 ब्रेकआउट के बाद बड़ा स्विंग मिला। सभी लक्ष्य हासिल हुए। बाजार में FIIs की भारी खरीदारी देखने को मिली। इसमें 95000 नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट कवर किये गये। इंडेक्स में 23300 पर कॉल राइटिंग है। इसके बाद 23500 जोन में कॉल राइटिंग नजर आई। जबकि 23200-23100-23000 जोन में पुट राइटिंग है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि अब तेजी पर ही फोकस है। बाजार को IT से अच्छा स्विंग मिलेगा। अच्छी तेजी के बाद पहले बेस तक की गिरावट संभव है। इसमें हर गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। इंडेक्स में ऊपर 23337-23361 पहला रेजिस्टेंस है। इसके ऊपर 23410-23511 के लेवल संभव हैं। इंडेक्स में 23511 पार होने के बाद नए जोन की बात करेंगे

Mphasis में हो सकती है बड़ी डील, क्रोनॉक्स लैब की लिस्टिंग आज


निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 50010-50187 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस-50421-50565/740 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 49609-49471 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 49274/49110 के स्तर पर दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि इंडेक्स में पॉलिसी के बाद अच्छा स्विंग मिला लेकिन फिर भी शुक्रवार को अंडरपरफॉर्म किया। इसमें 50000-50200-50500 जोन में भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली। इसमें 49500 पर शुरुआती पुट राइटिंग दिख रही है। इंडेक्स में 49000-48840 पर 10/20 DEMA नजर आ रहा है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि इंडेक्स में पहले बेस तक की गिरावट को खरीदें। इंडेक्स में अब भी लीडरशिप का संकट नजर आ रहा है। इसमें 50010-50187 मुश्किल रेजिस्टेंस है। यहां मुनाफावसूली कर सकते हैं। इंडेक्स 50187 के ऊपर टिके तो 50421-50565-50740 के लेवल भी संभव हैं।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।