Nifty Strategy Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 23337-23361 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 23410-23511/23547 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23225-23169 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23138-23080/23023 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इसमें 23023 ब्रेकआउट के बाद बड़ा स्विंग मिला। सभी लक्ष्य हासिल हुए। बाजार में FIIs की भारी खरीदारी देखने को मिली। इसमें 95000 नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट कवर किये गये। इंडेक्स में 23300 पर कॉल राइटिंग है। इसके बाद 23500 जोन में कॉल राइटिंग नजर आई। जबकि 23200-23100-23000 जोन में पुट राइटिंग है।
