निफ्टी में 23619 का लेवल पार हुआ तो 23710-23710 तक का स्विंग संभव- वीरेंद्र कुमार

Bank Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें ऑप्शन के हिसाब से 50500 पर पहला रेजिस्टेंस देखने को मिला। इसके बाद 50800, 51001 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। इसमें लॉन्ग रहें। पहले बेस के करीब की गिरावट में खरीदारी करें। ऊपर की ओर 50610 पर रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। ये पार हुआ तो 50740 के लेवल संभव हैं

अपडेटेड Jun 19, 2024 पर 8:21 AM
Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहले बेस के करीब तक गिरावट में खरीदारी की कोशिश करें। जबकि ऊपर की ओर 23619 मुश्किल जोन नजर आ रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 23619-23677 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 23691-23710/740 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23509-23467 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23423-23391 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कल 23523 के ऊपर लॉन्ग ट्रेड मिला और कैरी भी किया। FIIs और DIIs की कैश और इंडेक्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इसके नेट शॉर्ट घटकर 12000 कॉन्ट्रैक्ट पर आ गये। इसमें 23500-23400 जोन में मजबूत पुट राइटिंग देखने को मिली। इसमें 23600-23700-23800 जोन में कॉल राइटर्स नजर आये।

    वीरेंद्र ने कहा कि निफ्टी शॉर्ट टर्म एवरेज से थोड़ा दूर निकल गया है। ऐसे में पहले बेस के करीब तक गिरावट में खरीदारी की कोशिश करें। ऊपर की ओर 23619 मुश्किल जोन नजर आ रहा है। यहां ट्रेड की समीक्षा करें। एक बार 23619 पार हुआ तो 23710-23710 तक का स्विंग संभव है।

    Stock Market Live Updates- ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत, गिफ्ट निफ्टी में 100 प्वाइंट की तेजी


    बैंक निफ्टी पर रणनीति

    बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 50610-50740 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 50863-50977/51067 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 50312-50171 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 50034-49940 के स्तर पर दिख रहा है।

    वीरेंद्र ने कहा कि इंडेक्स में 50238 के ऊपर अच्छा ट्रेड मिला है। कल 50473 का टारगेट हासिल हुआ। इसमें लॉन्ग कैरी किये गये। HDFC बैंक अब 1600 के पार निकल गया। SBI में भी अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। इंडेक्स में 50300-50200-50100-50000 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिल रही है।

    इसमें ऑप्शन के हिसाब से 50500 पर पहला रेजिस्टेंस देखने को मिला। इसके बाद 50800, 51001 (एक्जिट पोल के दिन का शिखर) पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। इसमें लॉन्ग रहें। पहले बेस के करीब की गिरावट में खरीदारी करें। ऊपर की ओर 50610 पर रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। ये पार हुआ तो 50740 के लेवल संभव हैं।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।