Get App

निफ्टी में ऊपर की ओर 24343 पार हुआ तो 24389-24411 के लेवल का स्विंग संभव - वीरेंद्र कुमार

Bank Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स के 52639 पार होने के बाद कल 52639 का स्विंग मिला। कल 53237 का नया टार्गेट भी कल हासिल हुआ। वीरेंद्र ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी में आज भी जोरदार स्विंग दिखाई दे सकता है। इसमें लॉन्ग बनाए रखें। इंडेक्स में 53267/53356 ऊपरी थ्रेसहोल्ड है। ये पार हुआ तो 53487/53514 के लेवल संभव हैं

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 04, 2024 पर 8:27 AM
निफ्टी में ऊपर की ओर 24343 पार हुआ तो 24389-24411 के लेवल का स्विंग संभव - वीरेंद्र कुमार
Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी में पहले बेस के करीब की गिरावट में खरीदारी करें। ऊपर की ओर 24343 पार हुआ तो 24389-24411 का स्विंग संभव हैं

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24343-24389/24411 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24447-24493/24512 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24243-24181 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24131-24071 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इंडेक्स को 24219 की पहली बाधा पार करने के बाद करीब 24310 का स्विंग मिला। इंडेक्स में 24200 की बड़ी बाधा/ऑप्शन जोन कल पार हुआ। FIIs की इंडेक्स में दमदार खरीदारी दिखी। नेट लॉन्ग 3.78 लाख कॉन्ट्रैक्ट हुए।

वीरेंद्र ने कहा कि इसमें लॉन्ग रहें, लेकिन सतर्क रहें, अब नए ट्रिगर नहीं दिखेंगे। इंडेक्स में स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग सौदों में बने रहें। 24300-24400 कॉल राइटर्स का जोन है। जबकि 24200-24100 पुट राइटर्स का जोन है। बाजार में एक्सपायरी के दिन उतार-चढ़ाव दिख सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि पहले बेस के करीब की गिरावट में खरीदारी करें। ऊपर की ओर 24343 पार हुआ तो 24389-24411 का स्विंग संभव हैं। इसमें 24400 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स दिख रहे हैं। इंडेक्स 24389-24411 के ऊपर टिके तो शॉर्ट कवरिंग में 24447 संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें