Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24608-24656/703 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24766-24813/844 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24364-24257 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24151-24059/24010 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि IT और FMCG के दम पर सभी एवरेज और पुट राइटर्स जोन हासिल हुए हैं। FIIs की बड़ी बिकवाली हुई। कैश में SELL हुआ। इंडेक्स लॉन्ग घटाए हैं। 24500-24600-24700 कॉल राइटर्स का बड़ा जोन दिख रहा है। 24300 और फिर 24000 पर थोड़ी पुट राइटिंग नजर आई।
वीरेंद्र ने कहा कि इस हफ्ते और शॉर्ट टर्म के लिए कल का निचला स्तर अहम होगा। आज तुरंत ट्रेड में ना उतरें, पहले बेस के टिकने पर नजर रखें। अगर पहला बेस टूटा तो इंडेक्स में 24151-24059 संभव है।अगर पहला बेस बचा रहा तो इसमें 24570-24590 संभव है।
उन्होंने आगे कहा कि ऊपर की ओर 24608 पार हुआ तो 24656-24703 के लेवल संभव है। ये 24596-24608 पार करने में नाकाम हुआ तो शॉर्ट ट्रेड काम करेगा। शॉर्ट ट्रेड में पहला बेस संभव है।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 51958-52141 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 52335-52523/52710 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 51544-51310 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 51090-50828 के स्तर पर दिख रहा है।
कल बैंक निफ्टी की रेंज टूटी है। इसमें 20 DEMA का जोन 52000-51900 था। इसमें 52000 से 52500 के जोन में भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली। आज HDFC बैंक की चाल पर नजर रखें। 1600 का स्तर HDFC बैंक के लिए मेक या ब्रेक स्तर होगा। पहले रजिस्टेंस के नीचे कॉल राइटर्स नजर आये हैं। 20 DEMA बड़ा सप्लाई जोन होगा। कल का निचला स्तर 51310 और 51090 (50 DEMA) अहम सपोर्ट होगा।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि पहले रेजिस्टेंस के नीचे शॉर्ट ट्रेड काम करेगा। शॉर्ट ट्रेड का टार्गेट कल का निचला स्तर और 50 DEMA होगा। लॉन्ग पुलबैक ट्रेड के लिए टार्गेट कल का निचला स्तर और 50 DEMA अहम होगा। शॉर्टकवरिंग और स्विंग के लिए 52141-51958 के ऊपर निकलना जरूरी है। इंडेक्स में 52141 के ऊपर निकलने पर 52335-52523 का लेवल संभव है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)