Get App

निफ्टी ऊपर की ओर 24608 के पार हुआ तो 24656-24703 के लेवल संभव हैं - वीरेंद्र कुमार

Bank Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पहले रेजिस्टेंस के नीचे शॉर्ट ट्रेड काम करेगा। लॉन्ग पुलबैक ट्रेड के लिए टार्गेट कल का निचला स्तर और 50 DEMA अहम होगा। शॉर्ट ट्रेड का टार्गेट कल का निचला स्तर और 50 DEMA होगा। इंडेक्स में 52141 के ऊपर निकलने पर 52335-52523 का लेवल संभव है। शॉर्टकवरिंग और स्विंग के लिए 52141-51958 के ऊपर निकलना जरूरी है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 24, 2024 पर 9:14 AM
निफ्टी ऊपर की ओर 24608 के पार हुआ तो 24656-24703 के लेवल संभव हैं - वीरेंद्र कुमार
Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बजट के बाद अगर निफ्टी 24722 के ऊपर निकले तो 24805-24866-24934 के स्तर संभव हैं

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24608-24656/703 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24766-24813/844 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24364-24257 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24151-24059/24010 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि IT और FMCG के दम पर सभी एवरेज और पुट राइटर्स जोन हासिल हुए हैं। FIIs की बड़ी बिकवाली हुई। कैश में SELL हुआ। इंडेक्स लॉन्ग घटाए हैं। 24500-24600-24700 कॉल राइटर्स का बड़ा जोन दिख रहा है। 24300 और फिर 24000 पर थोड़ी पुट राइटिंग नजर आई।

वीरेंद्र ने कहा कि इस हफ्ते और शॉर्ट टर्म के लिए कल का निचला स्तर अहम होगा। आज तुरंत ट्रेड में ना उतरें, पहले बेस के टिकने पर नजर रखें। अगर पहला बेस टूटा तो इंडेक्स में 24151-24059 संभव है।अगर पहला बेस बचा रहा तो इसमें 24570-24590 संभव है।

उन्होंने आगे कहा कि ऊपर की ओर 24608 पार हुआ तो 24656-24703 के लेवल संभव है। ये 24596-24608 पार करने में नाकाम हुआ तो शॉर्ट ट्रेड काम करेगा। शॉर्ट ट्रेड में पहला बेस संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें