निफ्टी में ऊपर की ओर 22277 का स्तर पार हुआ तो 22305 के लेवल संभव - वीरेंद्र कुमार

Nifty Strategy Today : निफ्टी पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें 22000, 22100 पर पुट राइटिंग दिख रही है। मंथली पुट में भी राइटिंग दिख रही है। 22300-22400-22500 पर मजबूत कॉल राइटिंग नजर आ रही है। इंडेक्स में ऊपर की ओर 22277 पार हुआ तो 22305 के लेवल संभव हैं। रिलायंस, L&T और HDFC बैक की वजह से निफ्टी ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है

अपडेटेड May 15, 2024 पर 8:44 AM
बैंक निफ्टी पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स के 48097 के पार निकलने के बाद ही इसमें बड़ा स्विंग देखने को मिल सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nifty Strategy Today : निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22277-22305 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22336-22415 के लेवल पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस 22103-22060 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 21964-21910 के स्तर पर नजर आ रहा है। कल बाजार की क्लोजिंग अच्छी रही। कल लॉन्ग कैरी करने की सलाह थी। FIIs की अभी भी भारी बिकवाली दिख रही है। निफ्टी कल 50 DEMA पार करने में कामयाब रहा। अब 20 DEMA यानी 22305 पार करने की जद्दोजहद नजर आ रही है।

    उन्होंने कहा कि निफ्टी में 22000, 22100 पर पुट राइटिंग दिख रही है। मंथली पुट में भी राइटिंग दिख रही है। 22300-22400-22500 पर मजबूत कॉल राइटिंग नजर आ रही है। रिलायंस, L&T और HDFC बैक की वजह से निफ्टी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। इंडेक्स में ऊपर की ओर 22277 पार हुआ तो 22305 के लेवल संभव हैं।

    इसमें 22305 (20DEMA) अहम है। ये पार हुआ तो 22336-22415 के लेवल संभव हैं। निफ्टी में 22305 (20DEMA) पार नहीं हुआ और रिवर्सल हुआ तो शॉर्ट ट्रेड काम करेगा। ऊंचे VIX के माहौल में पुट राइटर्स की चाल पर नजर रखनी होगी। फिलहाल 22103-22060 पर बेस बनता दिख रहा है। रिस्क लेने वाले गिरावट में 22103-22060 पर खरीदारी कर सकते हैं।


    Stock Market Live Updates- ग्लोबल बाजारों से लगातार चौथे दिन मजबूत संकेत, गिफ्ट निफ्टी में 80 अंकों का उछाल

    बैंक निफ्टी पर रणनीति

    बैंकिंग इंडेक्स पर वीरेंद्र ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 47977-48097(20DEMA) पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 48294-48466/48587 के स्तर पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 47685-47510/47477 के लेवल पर दिख रहा है जबकि बड़ा बेस 47346-47183 के लेवल पर नजर आ रहा है।

    उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी कॉल राइटर्स के बड़े जोन 48000 को पार नहीं कर पा रहा है। इंडेक्स मे 48000 की कॉल में अभी भी 33 लाख शेयरों का OI नजर आ रहा है। इसमें 48097 पर 20 DEMA दिख रहा है। HDFC बैंक ने कल थोड़ा रिवर्सल दिया। लेकिन अभी तक रफ्तार नहीं नजर आ रही है। इंडेक्स में पुट राइटर्स 47500 और फिर 47200-47000 पर दिख रहे हैं।

    वीरेंद्र ने आगे कहा कि इंडेक्स के 48097 के पार निकलने के बाद ही बड़ा स्विंग देखने को मिलेगा। इंडेक्स में 48097 के ऊपर शॉर्टकवरिंग में 48294-48466-48587 संभव है। पहले रेजिस्टेंस के नीचे रहने तक कमजोरी कायम रहेगी। शॉर्ट ट्रेड में इंडेक्स पहले बेस तक जा सकता है। अगर पहला बेस टूटा तो दूसरे बेस तक फिसलने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।