Nifty Strategy Today : निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22277-22305 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22336-22415 के लेवल पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस 22103-22060 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 21964-21910 के स्तर पर नजर आ रहा है। कल बाजार की क्लोजिंग अच्छी रही। कल लॉन्ग कैरी करने की सलाह थी। FIIs की अभी भी भारी बिकवाली दिख रही है। निफ्टी कल 50 DEMA पार करने में कामयाब रहा। अब 20 DEMA यानी 22305 पार करने की जद्दोजहद नजर आ रही है।
