Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24610-24681/24722 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24805-24866/24934 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24407-24364 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24303-24235/210 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी 24500 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। इस सीरीज का ऑप्शन बेस/10 DEMA 24500 पर है। बजट का दिन बेहद अहम रहेगा। इस दिन भारी उतार-चढ़ाव संभव है।
उन्होंने कहा कि 24500 पर सबसे ज्यादा और फिर 24400-24300-24200 पुट राइटर दिख रहे हैं। कॉल राइटर 24500 और फिर 24600-24800 पर एक्टिव हैं। शुरुआती रेंज में पहला रेजिस्टेंस (24610) और पहला बेस (24407) पर संभव है। बजट में निगेटिव खबर से बेस-2 (20 DEMA) संभव है।
वीरेंद्र ने कहा कि दूसरा बेस कायम रहने तक तेजी का ट्रेंड कायम रहेगा। वहीं अगर इंडेक्स 24610 के ऊपर टिके तो 24681-24722 तक की चाल संभव है। बजट के बाद अगर निफ्टी 24722 के ऊपर निकले तो 24805-24866-24934 के स्तर संभव हैं।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 52441-52610 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 52772-52883/52988 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 52104-51910 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 51713-51534 के स्तर पर दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी एक रेंज में फंसा है। HDFC बैंक का 1620-1600 के लेवल को होल्ड करना अहम है। आज सरकारी बैंक रड़ार पर रहेंगे। इंडेक्स में 52500-52800 और 53000 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर दिख रहे हैं। इसमें 52000-52300 जोन में पुट राइटर्स, 52104 पर 20 DEMA नजर आ रहा है। इसमें बजट भाषण खत्म होने के बाद ही कोई डायरेक्शनल ट्रेड लेना चाहिए।
वीरेंद्र ने कहा कि बैंक निफ्टी में पहला बेस (52104-51910) कायम रहने तक गिरावट पर खरीदारी करें। पहले रेजिस्टेंस पर शुरुआती मुनाफा बुक करें। अगर ये 52610 के पार हुआ तो 52772-52883 की ओर बढ़ेगा। इसमें तेजी में 53000 भी संभव है। वहीं दूसरी ओर अगर 51910 से नीचे फिसले तो 51713-51534 के लेवल भी संभव हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)