Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24610-24681/24722 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24805-24866/24934 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24407-24364 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24303-24235/210 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी 24500 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। इस सीरीज का ऑप्शन बेस/10 DEMA 24500 पर है। बजट का दिन बेहद अहम रहेगा। इस दिन भारी उतार-चढ़ाव संभव है।
