Nifty Strategy Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि आज इसमें पहला रेजिस्टेंस 22289-22354 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22406-22481/22521 के स्तर पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस 22050-21980 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 21939-21887 के लेवल पर नजर आ रहा है। बुधवार को शॉर्ट में 22111-22119 का टारगेट हासिल हुआ। क्लोजिंग में न्यूट्रल पोजिशन की राय दी थी। निफ्टी 50 DEMA के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। नवंबर 2023 से निफ्टी 50 DEMA के नीचे नहीं बंद हुआ है।
