Get App

निफ्टी 23489-23523 के ऊपर टिके तो 23613-656 के नए लक्ष्य खुलेंगे- वीरेंद्र कुमार

Bank Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें 50238 जब तक नहीं निकले तब तक गिरावट में खरीदारी करना चाहिए। बैंक निफ्टी में 49823-49713 तक की गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 50134-50238 पर मुनाफावसूली करें। इसके ऊपर की चाल HDFC बैंक पर निर्भर करेगी। बैंक निफ्टी 50238 के ऊपर टिके तो 50473-50527-50710 के लेवल संभव हैं

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 18, 2024 पर 8:16 AM
निफ्टी 23489-23523 के ऊपर टिके तो 23613-656 के नए लक्ष्य खुलेंगे- वीरेंद्र कुमार
Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसके 23523 के ऊपर जाने पर इसमें 23740 तक के स्तर भी दिख सकते हैं

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 23523-23589 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 23613-23689/23710 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23409-23367 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23319-23278 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार को गिरावट में खरीदने की रणनीति ने काम किया। इस पर 23493 का लक्ष्य भी मिला। FIIs की अब कैश में खरीदारी दिख रही है। इसमें 24000 पर अब नेट शॉर्ट बने हैं।

23400 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिली। 23500 के पुट में भी राइटर्स हावी रहे।

वीरेंद्र ने कहा कि 23500 और फिर 23700 पर कॉल राइटर्स का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। वीकली सेटअप के हिसाब से लॉन्ग रहें। इसमें पहले बेस तक की गिरावट को खरीदें। इंडेक्स में ऊपर की तरफ 23489-23523 मुश्किल भरा जोन है। यहां मुनाफावसूली कर सकते हैं। इंडेक्स 23489-23523 के ऊपर टिके तो 23613-656 के नए लक्ष्य खुलेंगे। इंडेक्स में 23523 के ऊपर 23740 तक के स्तर भी दिख सकते हैं।

Stock Market Live Updates- ग्लोबल मार्केट से शानदार संकेत, गिफ्ट निफ्टी पहली बार 23,600 के पार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें