Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 23778-23823 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 23887-23913/944 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23635-23571 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23519-23454 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि बाजार में मोमेंटम मजबूत है। कल 23747 का टार्गेट हासिल हुआ। बैंकिंग शेयरों ने अपना काम किया। इसके बाद IT भी चढ़ा। FIIs की मजबूत खरीदारी देखने को मिली। रिलायंस अभी भी तेजी में शामिल नहीं हुआ है।
वीरेंद्र ने कहा कि इंडेक्स में 23600-23500 पर अच्छी पुट राइटिंग देखने को मिली। 23800 पर थोड़ी और 24000 पर भारी कॉल राइटिंग नजर आई। वहीं अमेरिकी बाजारों से मिले-जुले संकेत मिले हैं। इंडेक्स में लॉन्ग रहें। इसमें पहले बेस तक की गिरावट में खरीदें। ऊपर की ओर 23778-23823 पर लॉन्ग ट्रेड की समीक्षा करें।
वीरेंद्र ने कहा कि 23778-23823 के बीच फंसता दिखे तो मुनाफा बुक करें। अगर 23823 के ऊपर टिके तो दोबारा लॉन्ग में एंट्री करें। ये 23823 के ऊपर टिके तो 23944-23987 संभव है।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 52790-52974 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 53087-53244/53387 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 52343-52218 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 52078-51814 के स्तर पर दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी में जोरदार मोमेंटम दिख रहा है। 52078 के ऊपर कल 52550 भी हासिल हुआ है। HDFC बैंक तेजी का लीडर साबित हुआ। लेकिन अब ICICI बैंक में भी मोमेंटम दिख रहा है। इसमें 52000 पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली। 52500-52300 पर भी पुट राइटर्स एक्टिव हैं। एक्सपायरी को देखते हुए 53000 पर कॉल राइटर्स एक्टिव हैं।
वीरेंद्र ने कहा कि इंडेक्स में लॉन्ग बनाए रखें। लेकिन पहले बेस के करीब की गिरावट में खरीदारी करें। अगर 52790 पार हुआ तो 52974-53087 का लेवल संभव है। इसमें 52974-53087 के बीच अधिकतम मुनाफा बुक करें। ये 53087 के ऊपर टिके तो 53244-387 का स्विंग संभव है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)